लंदन मैराथन में भाग लेने वाले 75 वर्षीय राजिंदर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लंदन: लंदन मैराथन में भाग लेने वाले 75 वर्षीय राजिंदर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लंदन मैराथन खत्म होने के बाद का है। इसे राजिंदर सिंह ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियों में वह स्कीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी फिटनेस देखकर नेटिजन हैरान हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, मैं लंदन मैराथन 26.2 मील दौड़ा और फिर इसके बाद स्कीपिंग की। यह मुझे आगे भी मैराथन में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा। मुझे आशा है कि जब तक मेरा शरीर फिट है तब तक मैं दौड़ता रहूंगा। इस यादगार दिन का हिस्सा बनने और इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

Scroll to load tweet…

स्किपिंग सिख के नाम से मशहूर हैं राजिंदर सिंह

स्किपिंग सिख के नाम से मशहूर राजिंदर सिंह ने लॉकडाउन के दौरान लोगों एक्टिव रहने की प्रेरित किया था। इसके अलावा उन्होंने स्टेट फंडेड नेशनल हेल्थ सर्विस के लिए स्कीपिंग की। इसके जरिए उन्होंने लोगों से 12,000 पाउंड से अधिक फंड भी रेज किया था। उनकी इस पहल की सराहना करते हुए तत्कालीन यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसनने सिंह को 'Points of Light' अवार्ड से सम्मानित किया था।

राजिंदर सिंह को मिल चुका है ब्रिटिश सम्मान MBE 

इसके अलावा उन्हें बकिंघम पैलेस द्वारा ब्रिटिश अवार्ड MBE से भी सम्मानित किया गया है। वह 2021 में लंदन में पहली बार मैराथन में दौड़े। उस समय उनकी उम्र 74 थी । बता दें कि ब्रिटेन में लॉकडाउन के दौरान सिंह अपना रूटीन और गुरूद्वारे में प्रार्थना को मिस कर रहे थे। इसलिए उन्होंने स्किपिंग और एक्सरसाइज शुरू की। इस दौरान उन्होंने अपनी कुछ वीडियो बनाईं और सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। उनके वीडियो दुनियाभर में पसंद किए गए।

यह भी पढ़ें- 25 साल तक के युवा अब कार में अपने साथ नहीं बैठा सकेंगे दोस्त, जानें क्यों इस देश में सख्त रूल बनाने जा रही सरकार