स्पेन की एथलीट 500 दिनएक गुफा में बिताकर बाहर आई हैं। इस दौरान उन्होंने बाहरी दुनिया के लोगों के साथ संपर्क नहीं किया।

लंदन: ब्रिटेन की एक महिला 500 दिन गुफा में बिताने के बाद बाहर आ गई है। बीट्रिज फ्लैमिनी 20 नवंबर 2021 को ग्रेनाडा स्पेन में एक विज्ञान प्रयोग के लिए गुफा में गई थीं। इस दौरान उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क बिल्कुल टूट चुका था। वह गुफा में वास के दौरान किसी के संपर्क में नहीं थीं। गुफा से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे बाहरी दुनिया के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौरतलब है कि बीट्रिज जब गुफा में गई थीं, तब क्वीन एलिजाबेथ जिंदा थीं और उस समय तक रूस ने यूक्रेन पर हमला नहीं किया था। हालांकि, लगभग आधी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी। गुफा के अंदर जाने के समय उनकी उम्र 48 साल थी। उनके दो जन्मदिन 70 मीटर गहरी गुफा के अंदर गुजरे।

कैसे गुजारा समय?

उनकी सपोर्ट टीम ने बताया कि उन्होंने अपना ज्यादातर समय व्यायाम करने, पेंटिग बनाने और टोपियां बुनने में बिताया। कथित तौर पर उन्होंने इस दौरान 1000 लीटर पानी पिया और 60 किताबें पढ़ीं। ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर वह गुफा में गई किस लिए थीं? दरअसल, वह एक विज्ञान प्रयोग के लिए गुफा के अंदर रह रही थीं। यह प्रयोग इंसानी शरीर के टाइम और मानव मन को समझने के लिए किया गया था। गुफा में रहने के दौरान मनोवैज्ञानिक, रिसर्चर्स और स्पीलेलॉजिस्टों बीट्रिज की निगरानी कर रहे थे और गुफाओं का अध्ययन करते हैं। हालांकि इनमें से किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया।

डेढ़ साल गुजारे गुफा में

बीट्रीज ने करीब डेढ़ साल का समय बिना किसी से बात किए गुजारा। बीट्रिज बीते शुक्रवार को गुफा से बाहर आईं. इस दौरान वह मुस्कुरा रही थीं। गुफा से बाहर आने पर उन्होंने सबसे पहले अपनी टीम के सदस्यों को गले लगाया। उन्होंने कहा कि गुफा में वास के दौरान वह एकदम शांत थी। उन्होंने किसी से बात नहीं की।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी नौसेना ने डॉल्फिन पर लगाया कैमरा, कैप्चर किए दिलकश नजारे, स्तनधारी को करते देखा शिकार

कैसा रहा अनुभव?

उन्होंने कहा कि दो महीने बाद वह समय का हिसाब रखना भूल गई थीं। एक ऐसा समय भी आ गया था, जब मैंने दिनों को गिनना बंद कर दिया था। उन्हें लग रहा था कि वह 160-170 दिनों के बीच गुफा में रही हैं।' उन्होंने कहा कि अकेले रहने के दौरान एक स्थिति ऐसी आ गई थी कि उन्हें अजीबोगरीब आवाज सुनाई देती थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे मुश्किल समय तब आया था गुफा में कीड़े आ गए थे और उन्हें साथ रहना पड़ा।