रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है। श्रीलंका में भी जेलर को जबर्दस्त रिस्पांस मिला है। श्रीलंका में जेलर के क्रेज को लेकर वहां की फ्रीलांस जर्नलिस्ट नेलम बुद्धदासा(NELUM BUDDHADASA) ने Asianetnews हिंदी से शेयर कीं कुछ जानकारियां...

कोलंबो. साउथ में मेगास्टार रजनीकांत को उनके फैन्स भगवान की तरह पूजते हैं। उनके फैन्स दुनियाभर में हैं। हाल में उनकी फिल्म 'जेलर' वर्ल्डवाइड रिलीज हुई। 'OMG 2' और 'गदर-2' के साथ रिलीज हुई जेलर वर्ल्डवाइड ₹300 करोड़ कमा चुकी है। इसमें पड़ोसी देश श्रीलंका का भी योगदान है। श्रीलंका में भी जेलर को जबर्दस्त रिस्पांस मिला। श्रीलंका में जेलर के क्रेज को लेकर वहां की फ्रीलांस जर्नलिस्ट नेलम बुद्धदासा(NELUM BUDDHADASA) ने Asianetnews हिंदी से शेयर कीं कुछ जानकारियां...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रजनीकांत की जेलर को लेकर श्रीलंका में क्रेज

दक्षिण भारतीय फिल्मों के नायक सुपरस्टार ​​रजनीकांत की नेल्सन दिलीप कुमार निर्देशित फिल्म जेलर 10 अगस्त 2023 को श्रीलंका के कोलंबो और द्वीपभर के अधिकांश प्रमुख सिनेमाघरों में हाउसफुल के साथ रिलीज़ हुई थी।

कोलंबो में पहला शो सुबह 6 बजे लोकप्रिय शॉपिंग मॉल 'One Galle Face' के अंदर स्थित लग्जरी सिनेमा मल्टीप्लेक्स, पीवीआर लंका में प्रदर्शित किया गया था।श्रीलंका में रजनीकांत को सभी पसंद करते हैं। तमिल समुदाय जेलर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उन्होंने बहुत उत्साह के साथ फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग की थी। तमिल भाषा के सिनेमा दर्शकों के बीच रजनीकांत की फिल्मों का क्रेज अभूतपूर्व है। यह उनके जीवन में बहुत उत्साह और खुशियां लाने वाले उत्सव का कारण है।

श्रीलंका में रजनीकांत का क्रेज और जेलर की रिलीज का कहानी

रजनीकांत की जेलर को श्रीलंका के सभी प्रमुख सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है, जिनमें सीलोन थिएटर भी शामिल हैं। मैजेस्टिक सिनेप्लेक्स कोलंबो; रीगल सिनेमा डिमाटागोडा; रीगल सिनेमा गमपाहा; रीगल सिनेमा नुवारा एलिया; रीगल सिनेमा जाफना और रीगल सिनेमा कटुबेड्डे के अलावा कोलंबो में One Galle Face भारतीय स्वामित्व वाले पीवीआर लंका सिनेमाज में भी दिखाई जा रही है।

स्कोप सिनेमाज चेन भी जेलर को स्कोप सिनेमाज मल्टीप्लेक्स- कोलंबो सिटी सेंटर, लिबर्टी बाय स्कोप सिनेमाज- कोलंबो 3 और लिबर्टी बाय स्कोप सिनेमाज - किरीबाथगोडा में भी प्रदर्शित कर रही है।

EAP Films & Theatres एक लोकप्रिय सिनेमा चेन है। इसके सेवॉय 3डी डॉल्बी एटमोस - वेलवाटे, सेवॉय प्रीमियर (रॉक्सी सिनेमा)-वेलवाटे, सेवॉय प्रीमियर राजगिरिया- राजगिरिया, कॉनकॉर्ड देहीवाला, सामंथा 2डी-डेमाटागोडा, सिनेमैक्स 3डी-जैला, सेवॉय मेट्रो गम्पाहा-गम्पाहा, और सेवॉय मेट्रो महारागामा-महारागामा में जेलर देखने सुपरस्टार प्रशंसकों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। अपने नायक को एक्शन में देखने के लिए फैन्स लाइन में खड़े दिखाई दिए।

श्रीलंका क्यों गए थे रजनीकांत?

स्थानीयस्तर पर रजनीकांत काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें हाल ही में श्रीलंका द्वारा न्यूली अरेंज्ड 'रामायण ट्रेल' को एक्सप्लोर करने के लिए आमंत्रित किया गया था, जो द्वीप और श्रीलंका के अन्य अद्वितीय बौद्ध स्थलों के लिए विशेष है।

भारत में श्रीलंका के डिप्टी हाईकमिशनर डॉ. डी. वेंकटेश्वरन ने रजनीकांत को श्रीलंका आने के लिए आमंत्रित किया था। माना जाना जा रहा है कि उनकी उपस्थिति से सिनेमा प्रेरित पर्यटन के साथ-साथ आध्यात्मिक और कल्याण पर्यटन में भी वृद्धि होगी।

श्रीलंका के डिप्टी हाईकमिशनर ने 29 मई 2023 को पद्म भूषण 'सुपरस्टार' रजनीकांत से उनके आवास पर मुलाकात की थी। तब DHC ने कहा था-"एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के रूप में रजनीकांत का करिश्मा ऐतिहासिक संबंधों को समृद्ध करेगा और डेस्टिनेशंस के बीच ब्रिज को मजबूत करेगा।”

कहें कि सुपरस्टार रजनीकांत जो कुछ भी करते हैं, श्रीलंका और दुनिया भर में उसके प्रशंसक उत्सुकता से उन्हें फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें

श्रीलंका में महंगाई: उम्मीदों पर टिका है पूरा देश, अगर IMF की शर्तों में फेल हुआ, तब क्या होगा?

जरा याद करो कुर्बानी-24 साल की उम्र में बिरसा मुंडा ने दिया था बलिदान