आंद्रिया बेलोटी के दूसरे हाफ में किये गये 2 गोल से टोरिनो ने सीरी ए फुटबाल टूर्नामेंट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एसी मिलान पर 2-1 से जीत हासिल की।

मिलान. कप्तान आंद्रिया बेलोटी के दूसरे हाफ में किये गये 2 गोल से टोरिनो ने सीरी ए फुटबाल टूर्नामेंट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एसी मिलान पर 2-1 से जीत हासिल की। पोलिश स्ट्राइकर क्रिस्तोफ पियाटक ने 18वें मिनट में गोल कर एसी मिलान को बढ़त दिला दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


72वें और 76वें मिनट में बेलोटी ने किया था गोल

लेकिन बेलोटी ने 72वें और 76वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी। टोरिनो इससे तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी, उसके पांच मैचों में नैपोली और कागलियारी के बराबर 9 अंक हैं। इंटर मिलान 15 अंक से शीर्ष पर बना हुआ है। एसी मिलान इस हार से 13वें स्थान पर खिसक गया।