तुर्किए और भारत के बीच सिर्फ संस्कृति ही नहीं, भाषा में भी कई समानताएं हैं। तुर्किए में कई ऐसे शब्द बोले जाते हैं, जो हिंदी से हूबहू मिलते-जुलते हैं, उच्चारण और मतलब दोनों एक जैसे हैं। इनमें कुछ शब्द तो बेहद कॉमन हैं।

Turkiye Hindi Similar Words : भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्किए का बायकॉट शुरू हो गया है। बड़ीं संख्या में इंडियन टूरिस्ट्स अपना ट्रिप कैंसिल करा रहे हैं। तुर्की और भारत के बीच हज़ारों किलोमीटर का फासला है, लेकिन भाषा में काफी समानता है। तुर्की भाषा में कई ऐसे शब्द हैं जो हिंदी से हूबहू मिलते हैं, न सिर्फ़ उच्चारण में, बल्कि उनका मतलब भी एकदम सेम है। दरअसल, तुर्किए और भारत दोनों ही पुराने सिल्क रूट, मुगल और फारसी प्रभाव से जुड़े रहे हैं। इसी वजह से कई शब्द तुर्की भाषा में शामिल हुए। आइए जानते हैं तुर्की भाषा में ऐसे ही 10 शब्द, जो हिंदी से हूबहू मिलते-जुलते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. Kitap (किताब)

तुर्की में 'Kitap' का मतलब Book है। हिंदी में भी 'किताब' ही कहते हैं। इसका उच्चारण भी हूबहू मिलता-जुलता है।

2. Duniya (दुनिया)

तुर्की में 'Dünya' मतलब World होता है। हिंदी में भी दुनिया और संसार कहते हैं। भाव और बोलने का तरीका एक जैसा ही है।

3. Sabun (साबुन)

तुर्की में साबुन को भी ‘Sabun’ ही कहते हैं। यह एकदम हिंदी जैसा और मतलब भी सेम होता है।

4. Zindagi (जिंदगी)

तुर्की में 'Zindelik' या 'Zindagi' का मतलब होता है लाइफ... ये शब्द हिंदी और उर्दू में भी खूब इस्तेमाल होता है।

5. Baraf (बर्फ)

Baraf मतलब Ice या Snow... तुर्की में'Baraf' ही बोलते हैं और हिंदी में भी एकदम यही शब्द यूज होता है।

6. Bazar (बाज़ार)

तुर्की में 'Bazaar' मार्केट को कहते हैं। हिंदी में भी बाजार, मंडी, मार्केट नाम इस्तेमाल होता है। ये शब्द मिडल ईस्ट और साउथ एशिया में कॉमन है।

7. Badan (बदन)

बदन यानी शरीर हिंदी और उर्दू में बहुत यूज होता है तुर्की में भी 'Beden' या 'Badan' कहते हैं। शब्द और भावना दोनों एक जैसे ही हैं।

8. Parda (पर्दा)

तुर्की में Curtain को 'Parda' या पेर्दे कहते हैं। हिंदी में भी इसे पर्दा ही कहा जाता है।

9. Khuda (खुदा)

तुर्की में भगवान को ‘खुदा’ कहा जाता है। हिंदी और उर्दू में भी खुदा का मतलब भगवान होता है।

10. Bribe (रिश्वत)

हिंदी में घूस लेने को रिश्वत कहते हैं, तुर्किए में इसे रिस्वेत कहा जाता है।