तीन दिन से चल रहे इन संघर्ष में 16 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है तीन दिन से चल रहे इन संघर्ष में 16 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है

बगदाद: मध्य बगदाद में तीसरे दिन भी जारी संघर्षों में ईराकी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उन पर रबर की गोलियां और आंसू गैस के गोले दागे जिसमें दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। यह जानकारी सुरक्षा अधिकारियों और अस्पताल के सूत्रों से मिली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रशीद स्ट्रीट पर दो प्रदर्शनकारियों की रबर की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई और 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गए। अधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर जानकारी दी कि तीन दिन से चल रहे इन संघर्ष में 16 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 

ईराक में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ एक अक्टूबर से चल रहे इस बड़े विरोध प्रदर्शन में अब तक 342 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि ईराक में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ एक अक्टूबर को हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। ईराक संसद का सत्र कोरम पूरा नहीं होने पाने के कारण शनिवार को आयोजित नहीं हो पाया। सांसद इन प्रदर्शनों को रोकने और स्थिति में सुधार से संबंधित विधेयक पेश करने वाले थे। यह सत्र सोमवार के लिए स्थगित कर दिया गया है।