सार
350 किमी/घंटा की रफ्तार: नई हाई-स्पीड रेल मात्र 30 मिनट में 100 किमी की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, जो भारत की वंदे भारत एक्सप्रेस से काफी तेज है।
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की लोकप्रिय वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। लेकिन आज हम जिस ट्रेन की बात कर रहे हैं, वह 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। जी हां, यह ट्रेन भविष्य के स्मार्ट परिवहन में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक ट्रेन अधिकतम कितनी गति से चल सकती है, इसका उदाहरण यह ट्रेन बनेगी। हाई स्पीड रेल शुरू करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आगे आया है। यूएई ने अबू धाबी और दुबई को जोड़ने वाली एक नई हाई-स्पीड रेल परियोजना की घोषणा की है। इस हाईस्पीड रेल के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात स्मार्ट परिवहन में वैश्विक लीडर बनने की ओर बढ़ रहा है। यूएई की योजना के अनुसार, यह हाई स्पीड रेल मात्र 30 मिनट में 100 किमी की दूरी तय करेगी। भारत की वंदे भारत एक्सप्रेस से यह हाईस्पीड रेल कैसे अलग है, इसकी जानकारी यहां दी गई है।
संयुक्त अरब अमीरात की हाई स्पीड रेल को 'बुलेट ट्रेन' भी कहा जाता है। यह बुलेट ट्रेन 350 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है। यानी एक घंटे में 200 किमी की दूरी तय करती है। संयुक्त अरब अमीरात का कहना है कि यह नई रेल परियोजना मध्य पूर्व में परिवहन बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में मदद करेगी। इस ट्रेन के जरिए यात्री दुबई से अबू धाबी तक मात्र 30 मिनट में सफर कर सकेंगे।
दुबई से अबू धाबी को जोड़ने वाली इस परियोजना के लिए दुबई सरकार ने टेंडर भी जारी कर दिया है। मार्ग और नेटवर्क डिजाइन को मंजूरी दे दी गई है, और परियोजना का विकास कार्य प्रगति पर है। सुचारु संचालन और परिवहन के बारे में यह परियोजना उम्मीद जगाती है। दुबई से अबू धाबी के बीच चलने वाली हाईस्पीड रेल कई प्रमुख स्थानों और पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगी। इसलिए पर्यटकों को भी बड़े पैमाने पर फायदा होगा। वंदे भारत ट्रेनों की तुलना में, जो भारत में चलने वाली सबसे तेज ट्रेन है और अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, यूएई बुलेट ट्रेन 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
यूएई दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिवसीय यूएई दौरे पर हैं। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी की समीक्षा करने और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए जयशंकर यूएई के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि जयशंकर की यह यात्रा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।
भारत में बुलेट ट्रेन
जापान की तकनीक का इस्तेमाल करके भारत अहमदाबाद-मुंबई के बीच देश का पहला बुलेट ट्रेन मार्ग बना रहा है। यहां ट्रेनें 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। उसी तर्ज पर, प्रधानमंत्री ने हाल ही में घोषणा की है कि देश के उत्तर, दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में भी बुलेट ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी, जहां स्वदेशी बुलेट ट्रेन के इस्तेमाल की संभावना है।