संयुक्त राष्ट्र संघ  24 अक्टूबर को 75 साल का हो गया। विश्व शांति और विकास के लिए अहम भूमिका निभाने वाला संयुक्त राष्ट्र (UN) 24 अक्टूबर 1945 को बना था। UN के 75 साल पूरे होने पर भारत के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए खास अंदाज में बधाई दी थी।

भुवनेश्वर. संयुक्त राष्ट्र संघ 24 अक्टूबर को 75 साल का हो गया। विश्व शांति और विकास के लिए अहम भूमिका निभाने वाला संयुक्त राष्ट्र (UN) 24 अक्टूबर 1945 को बना था। UN के 75 साल पूरे होने पर भारत के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए खास अंदाज में बधाई दी थी। अब यूएन ने सुदर्शन पटनायक के इंस अंदाज की तारीफ करते हुए, इसे अपने पसंदीदा शुभकामनाओं में एक बताया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी में समुद्र तट पर सैंड के जरिए यूएन का 'लोगो' उकेरा था। उन्होंने लिखा था, शांति, लोकतंत्र, न्याय, पर्यावरण, स्वास्थ्य, मानव अधिकार और सभी के लिए सम्मान के लिए एक साथ! संयुक्त राष्ट्र 75 साल का हुआ।

यूएन ने कहा- यह पसंदीदा संदेश
यूएन ने सुदर्शन पटनायक का ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा, संयुक्त राष्ट्र के 75 साल होने पर ये पसंदीदा बधाई है। पुरी में सुंदर सैंड आर्ट के लिए धन्यवाद सुदर्शन। 

Scroll to load tweet…

75 साल का हुआ यूएन
UN का गठन 24 अक्टूबर 1945 को हुआ था। जनरल असेंबली, सिक्योरिटी काउंसिल, इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल, ट्रस्टीशिप काउंसिल, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस और यूएन सेक्रेटेरिएट, इसके मुख्य अंग हैं। ये सभी UN के साथ ही बने थे। हालांकि, 1929 में पहले विश्वयुद्ध के बाद राष्ट्र संघ बना था। लेकिन यह दूसरा विश्वयुद्ध रोकने में नाकाम रहा। इसलिए इसे भंग कर दिया गया। 

1944 में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने पर सहमति बनी। 1945 में 50 देशों के प्रतिनिधियों में बातचीत हुई और 24 अक्टूबर 1945 को यूनाइटेड नेशंस की स्थापना हुई। आज यूएन का हेडक्वार्टर न्यूयॉर्क में है। इसके 193 सदस्य देश हैं।