बोरिस जॉनसन 10 डाउनिंग स्ट्रीट पीएम हाउस से छह सितंबर को अपना अंतिम स्पीच देंगे। यह राष्ट्र के नाम पीएम के रूप में उनका अंतिम संबोधन है। यहां से वे महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर रवाना होंगे।

लंदन। ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी का ऐलान हो चुका है। यूके की नई पीएम लिज ट्रस होंगी। कंजरवेटिव पार्टी की दक्षिणपंथी प्रत्याशी लिज ट्रस वर्तमान में फॉरेन सेक्रेटरी हैं। वह भारतीय मूल के ऋषि सुनक को पछाड़कर सबसे आगे निकली हैं। उन्होंने बीस हजार से अधिक वोटों से सुनक को हराया है। बीते 2 सितंबर की शाम को पीएम पद के लिए चुनाव हुआ था। Liz Truss, यूके की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेढ़ लाख से अधिक कंजरवेट्स ने किया मतदान

कंजरवेटिव पार्टी के करीब 1.60 लाख सदस्यों ने नए पीएम के नाम पर मुहर लगाई। रेस में फॉरेन सेक्रेटरी लिज ट्रस और भारतीय मूल के ऋषि सुनक शामिल थे। वोटर्स ने अपनी पसंद पर मुहर लगाई जिसका ऐलान आज किया गया। लिज ट्रस को 80 हजार से अधिक वोट मिले हैं जबकि ऋषि सुनक को 60 हजार के आसपास वोट मिले हैं।

विवादों की वजह से बोरिस जॉनसन को देना पड़ा था इस्तीफा

यूके निवर्तमान पीएम बोरिस जॉनसन को बीते सात जुलाई को इस्तीफा देना पड़ा था। पार्टी का नेता ही पीएम होता है इसलिए पार्टी के वोटर्स ने वोटिंग की है। पूर्व में हुए सर्वे में भी कहा गया था कि पार्टी के हर 10 में से छह मेंबर्स लिज ट्रस के साथ थे। ब्रिटेन समयानुसार दोपहर 12:30 बजे सर ग्राहम ब्रैडी विजेता की घोषणा की हैं। वे टोरी सांसदों की 1922 समिति के अध्यक्ष और चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर हैं।

कल अपना आखिरी भाषण बतौर पीएम देंगे बोरिस

बोरिस जॉनसन 10 डाउनिंग स्ट्रीट पीएम हाउस से छह सितंबर को अपना अंतिम स्पीच देंगे। यह राष्ट्र के नाम पीएम के रूप में उनका अंतिम संबोधन है। यहां से वे महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर रवाना होंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इस समय यही हैं। ब्रिटेन की महारानी, नए प्रधानमंत्री की औपचारिक रूप से घोषणा करेंगी। शपथ ग्रहण समारोह स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में आयोजित किया जाएगा।

आफिसियली अनाउंसमेंट के बाद नए प्रधानमंत्री लंदन लौटेंगे। यहां 10 डाउनिंग स्ट्रीट से नए प्रधानमंत्री लंदन के समय के मुताबिक शाम करीब 4 बजे अपना पहला भाषण देंगे। वे अपनी नई कैबिनेट की नियुक्ति भी करेंगे। कैबिनेट की पहली मीटिंग 7 सितंबर को होगी। इसके बाद नए प्रधानमंत्री पहली बार सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:

कौन हैं साइरस मिस्त्री जिनकी रोड एक्सीडेंट में चली गई जान, टाटा ग्रुप से हुए विवाद में जुड़ा है इनका नाम

कौन हैं साइरस मिस्त्री की कार चला रही महिला, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट...

Tata Group के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, रोड एक्सीडेंट में गंवाई जान

साइरस मिस्त्री की मौत के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने कही यह बात, मशहूर हस्तियों ने जताया शोक

बेंगलुरु में जाम से आईटी कंपनियों को 225 करोड़ रुपये की चपत, ORR में 5 घंटे फंसे रहे कर्मचारी