अमेरिका ने कोलंबिया के कारोबारी एलेक्स नैन साब मोरान से जुड़ी 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही इटली, पनामा की कुछ कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

वाशिंगटन. अमेरिका ने कोलंबिया के कारोबारी एलेक्स नैन साब मोरान से जुड़ी 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही इटली, पनामा की कुछ कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो का साथ देने की वजह से इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साब और उसके परिचितों पर लगा प्रतिबंध 
अमेरिका के वित्त विभाग ने मंगलवार को इन प्रतिबंधों की घोषणा की। ये प्रतिबंध साब और उसके दो भाइयों अमीर तथा लुईस, साब के कारोबारी भागीदार अलवारो पुलिदो तथा पुलिदो के बेटे डेविड एनरिक रुबियो गोंजालेज के खिलाफ लगाये गये। इनके ऊपर मदुरो की मदद करने का आरोप है।

कोलंबिया की 11 कंपनियों पर लगा प्रतिबंध 
साब तथा अन्य लोगों द्वारा नियंत्रित 16 कंपनियों के खिलाफ भी प्रतिबंध लगाये गये। इनमें से एक कंपनी इटली में, चार कंपनियां पनामा में तथा 11 कंपनियां कोलंबिया में स्थित हैं। ये प्रतिबंध साब, अन्य व्यक्तियों तथा कंपनियों को अमेरिका वित्तीय प्रणाली का लाभ उठाने या अमेरिका में कारोबार करने से रोकते हैं।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)