US-China Trade War: अमेरिका ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने और सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर के निर्यात पर नियंत्रण लगाने का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का असर वैश्विक व्यापार पर भी पड़ सकता है।

US-China Trade War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि 1 नवंबर से चीन पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि यह नया टैरिफ पहले से लागू सभी टैरिफ से अलग और ज्यादा होगा। इसके अलावा, अमेरिका अब सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर के निर्यात पर भी रोक लगाएगा। इस फैसले के बाद अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध और तेज हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया ट्रुथ पर शेयर किया ये पोस्ट

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि चीन ने रेयर अर्थ यानी जरूरी खनिजों पर सख्त निर्यात नियम लागू करने का फैसला किया है, जिसका असर सभी देशों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चीन ने व्यापार में बेहद आक्रामक रुख अपनाया है और दुनिया को एक सख्त संदेश भेजा है। 1 नवंबर 2025 से अमेरिका चीन से आने वाली सभी चीजों पर 100% टैरिफ लगाएगा। यह नया टैक्स अब तक लगाए गए किसी भी टैक्स से ज्यादा होगा।

यह भी पढ़ें: Nobel Peace Prize: डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल ना मिलने पर व्हाइट हाउस को कुछ यूं लगी मिर्ची

1 नवंबर से चीन से आने वाली सभी चीजों पर लगेगा 100% टैरिफ

ट्रंप ने कहा कि चीन का यह कदम सभी देशों को प्रभावित करेगा और इसे चीन ने कई साल पहले ही तैयार कर लिया था। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में ऐसा कभी नहीं हुआ और यह अन्य देशों के साथ व्यवहार में एक तरह का अपमान है। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 2025 से अमेरिका चीन से आने वाली सभी चीजों पर 100% टैरिफ लगाएगा। इसके साथ ही 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी अमेरिका निर्यात नियंत्रण लगाएगा।

रेयर अर्थ मिनरल्स की 70% आपूर्ति चीन से होती है

रेयर अर्थ मिनरल्स की दुनिया भर में लगभग 70% आपूर्ति चीन से होती है। ये खनिज ऑटोमोबाइल, रक्षा और हाई-टेक उद्योगों के लिए बहुत जरूरी हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि चीन के नए नियंत्रणों के चलते वह दक्षिण कोरिया में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने पर रोक लगा सकते हैं। बता दें कि अमेरिका ने पहले ही चीन से आने वाले लगभग हर उत्पाद पर भारी शुल्क लगा रखा है।