अमेरिका के ओहियो में कथित तौर पर एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान बड़े पैमाने पर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में 27 से अधिक लोगों को गोली मार दी गई है। 

US Mass Shooting Video: अमेरिका के ओहियो में स्थित एक्रोन में रविवार (2 जून) तड़के कथित तौर पर एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान बड़े पैमाने पर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में 27 से अधिक लोगों को गोली मार दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हालांकि, संदिग्ध हमलावर अभी भी फरार है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बाद कई अस्पतालों में तालाबंदी कर दी गई है। घायलों का इलाज कई स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

घटना के बाद अमेरिकी पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से स्थानीय लोगों को शूटिंग स्थल से दूर रहने के लिए कहा है ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी जांच जारी रख सकें। चश्मदीदों ने दावा किया कि केली एवेन्यू में शूटिंग स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना के वक्त कई लोग गोलियों की आवाज के बाद अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे।

ये भी पढ़ें: चीन को बड़ी सफलता, चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर उतार चांग ई-6 यान, दो दिन में पूरा करेगा ये काम