अक्टूबर महीने में करीब 200 चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे थे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीनी युद्धक विमानों द्वारा अक्टूबर में अब तक नौ बार घुसपैठ की गई है। 

वाशिंगटन। ताइवान (Taiwan) के मुद्दे पर अमेरिका (America) और चीन (China) के बीच शीतयुद्ध (Cold War) शुरू हो चुका है। ताइवान और चीन के बीच बढ़े गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन (President Biden) ने हस्तक्षेप करते हुए ताइवान का साथ देने का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का ताइवान ने स्वागत किया है। ताइवान राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता जेवियर चांग ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने वास्तविक कार्यों के माध्यम से ताइवान के लिए अपने ठोस समर्थन का प्रदर्शन किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ताइवान को लेकर अमेरिका ने दिया बड़ा ऐलान

सीएनएन टाउन हॉल में जब अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो क्या अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा? इस पर बाइडेन ने जो कहा वह दुनिया की महाशक्तियों में बड़ी खलबली मचाने वाली है। बाइडेन ने कहा कि हां, हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चीन ने अमेरिका को चेताया

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से ताइवान पर सावधानी बरतने को कहा है। बोला-चीन के पास अपने मूल हितों से जुड़े मुद्दों पर समझौता करने के लिए कोई जगह नहीं है।

चीन ने यूरोपीय देशों को भी चेतावनी दी

अमेरिका ही नहीं चीन यूरोपीय देशों को लेकर भी गुस्से में है। दरअसल, ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू यूरोप के दौरे पर स्लोवाकिया जाना है। अगले सप्ताह होने वाली वू की यात्रा पर चीन भड़क गया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने ताइवान विदेश मंत्री के यूरोप दौरे पर आपत्ति जताई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन यूरोपीय देशों को चेताया है कि ताइवान के विदेश मंत्री के साथ संबंध रखने पर चीन व यूरोपीय देशों के बीच राजनीतिक नींव कमजोर हो सकती है। 

चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा

अक्टूबर महीने में करीब 200 चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे थे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीनी युद्धक विमानों द्वारा अक्टूबर में अब तक नौ बार घुसपैठ की गई है। ताइवान के रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग ने ताइवान में चीनी विमानों द्वारा घुसपैठ की रिकॉर्ड संख्या के बाद कहा कि चीन के साथ ताइपे का सैन्य तनाव 40 से अधिक वर्षों में सबसे खराब स्थिति में है।

इसे भी पढ़ें- 

जेएनयू स्टूडेंट शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, यूएपीए के तहत 2019 में हुए थे अरेस्ट

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने बेच दी अरब प्रिंस से गिफ्ट में मिली घड़ी, दस लाख डॉलर बनाने का आरोप