अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden) से रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने बात की है। व्हाइट हाउस (White House) ने कहा, पश्चिमी आशंकाओं के बीच रूस यूक्रेन पर आक्रमण करने की योजना बना रहा है। 

मास्को। रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine conflict) के बीच युद्ध का खतरा लगातार बढ़ रहा है। रूस के यूक्रेन बार्डर पर बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच पश्चिमी देश डर और गुस्से में हैं। अमेरिका (America) सहित पश्चिमी देश, रूस को युद्ध से बचने की चेतावनी दे रहे हैं। उधर, रूस के रूख को भापते हुए अब नाटो सहित दुनिया की शक्तियां बातचीत का प्रस्ताव रूस को दे रही हैं। इमैनुएल मैक्रां (Emmanuel Macron), यूक्रेन संकट के दौरान एक महत्वपूर्ण कड़ी बने हुए हैं। वह युद्ध टालने के लिए संकट मोचन बने हुए हैं।

यहभीपढ़ेंयूक्रेनछोड़कररूसजारहेलोग, पुतिननेविस्थापितोंको 10 हजाररूबलदेनेकाकियाऐलान

पुतिन से बात करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति से की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden) से रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने बात की है। व्हाइट हाउस (White House) ने कहा, पश्चिमी आशंकाओं के बीच रूस यूक्रेन पर आक्रमण करने की योजना बना रहा है। हालांकि, हमले की बात से मास्को इनकार करता है। बिडेन से बात करने के पहले मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskiy) के साथ एक अलग कॉल में बात की थी।

यहभीपढ़ेंयूक्रेनकोलेकरअमेरिकाकारूसकेसाथबातचीतकाकूटनीतिप्रयासजारी, प्रेसिडेंटबिडेननेफिरकहा-रूसकरेगाहमला

युद्ध रोकने के लिए नाटो-रूस परिषद में बैठने को तैयार

उधर, नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने रविवार को कहा कि नाटो यूक्रेन में चल रहे संकट को हल करने के उद्देश्य से किसी भी राजनयिक पहल का समर्थन करता है और युद्ध की रोकथाम को प्राथमिकता देता है। स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि सबसे अहम बात यूक्रेन पर एक नए सशस्त्र हमले को रोकने के लिए है, इसलिए हम नाटो सहयोगियों द्वारा राजनीतिक समाधान खोजने के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं, और नाटो रूस के साथ नाटो-रूस परिषद में बैठने के लिए भी तैयार है।

इन जगहों पर हमले की सबसे अधिक आशंका

दूतावास की चेतावनी में कहा गया है कि मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में हमलों का खतरा है। साथ ही यूक्रेन के साथ रूसी सीमा पर बढ़ते तनाव के क्षेत्रों में भी कभी भी हमला हो सकता है। दूतावास ने रूस में अमेरिकियों से भीड़ से बचने और उन निकासी योजनाओं को करने के लिए कहा जो अमेरिकी सरकार की सहायता पर निर्भर नहीं हैं।

यहभीपढ़ें:

Russia कभीकरसकताहैहमला, USA जापान-जर्मनीसमेतएकदर्जनदेशोंने Ukraine सेनिकालनेशुरूकिएअपनेनागरिक

Ukraine संकट पर UNSC की मीटिंग में भारत ने दिया शांति का संदेश, युद्ध उन्माद के लिए रूस का पश्चिम पर आरोप