एलिट फोर्स के जनरल कसीम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। 7 जनवरी को शाम 5.50 बजे (स्थानीय समय) पर ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य बेस कैम्प को निशाना बनाया। इस दौरान ईरान ने एक दर्जन से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। बताया जा रहा है कि ईरान ने तीन बेस कैंपों को निशाना बनाया। 

वॉशिंगटन. एलिट फोर्स के जनरल कसीम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। 7 जनवरी को शाम 5.50 बजे (स्थानीय समय) पर ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य बेस कैम्प को निशाना बनाया। इस दौरान ईरान ने एक दर्जन से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। बताया जा रहा है कि ईरान ने तीन बेस कैंपों को निशाना बनाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ऑल इज वेल (सब ठीक है)। ईरान की तरफ से दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अभी नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। अभी तक सब ठीक है। हमारी सेना दुनिया में सबसे मजबूत है। इस मामले में सुबह बयान जारी करूंगा। 

Scroll to load tweet…

ईरान ने क्या कहा?
उधर, इराक में अमेरिका सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के बाद ईरान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा, ईरान जो भी कार्रवाई की है वह यूएन के चार्टर के मुताबिक की है। यह कार्रवाई अपने बचाव में की गई है। 

Scroll to load tweet…