अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के ब्रोंक्स सबवे स्टेशन में गोलीबारी हुई है, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। 

न्यूयॉर्क सिटी। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के सबवे स्टेशन में गोलीबारी की गई है। इसके चलते एक व्यक्ति की मौत होने और पांच लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना ब्रोंक्स में घटी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार छह लोगों को गोली लगी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ABC TV ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हुए। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया है कि उन्हें अभी इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कितने लोगों को गोली मारी गई। घायलों की स्थिति के बारे में भी पता नहीं है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली चलाने वाला हिरासत में है या नहीं।

Scroll to load tweet…

गोलीबारी के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इनमें ब्रोंक्स सबवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी को देखा जा सकता है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने पुष्टि की कि माउंट ईडन एवेन्यू स्टेशन प्लेटफॉर्म पर हाईब्रिज में जेरोम एवेन्यू के पास गोलियां चलाई गईं।

छह किशोरों को मारी गई गोली

पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोलीबारी कुछ लोगों के बीच हुई लड़ाई के बाद की गई। इस घटना में जिन लोगों को गोली मारी गई, उनमें छह किशोर शामिल थे। स्थानीय समयानुसार शाम 4:47 बजे अपटाउन 4 ट्रेन प्लेटफॉर्म पर गोलीबारी हुई। गोलीबारी वाले इलाके की घेराबंदी की गई है। माउंट ईडन एवेन्यू से गुजरने वाली ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें- EXPLAINER: पाकिस्तान में सरकार बनाने को PML-PPP के बीच बनी बात, तय हुआ यह फॉर्मूला

कई एजेंसियों के अधिकारी कर रहे घटना की जांच

ABC News की गोलीबारी में घायल एक व्यक्ति की मौत बरनबास हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई। न्यूयॉर्क शहर की कई एजेंसियां इस घटना की जांच में जुट गईं हैं। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इस घटना में कई शूटर शामिल थे। आशंका है कि गोली चलाने वाले ब्रोंक्स सबवे स्टेशन से पैदल भाग गए होंगे। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- फ्रांस के बाद अब इन देशों में भी चलेगा हमारा UPI, पीएम मोदी ने की शुरुआत