अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले बुर्जुग जोड़े को स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बितानी काफी महंगी पड़ी। 71 वर्षीय रेने रेमुंड और उनकी 65 वर्षीय पत्नी लिंडा छुट्टियां बिताने के बाद वापस लौटे तो फोन का बिल देखकर होश उड़ गए।

US वायरल न्यूज। अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले बुर्जुग जोड़े को स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बितानी काफी महंगी पड़ी। 71 वर्षीय रेने रेमुंड और उनकी 65 वर्षीय पत्नी लिंडा छुट्टियां बिताने के बाद वापस लौटे तो फोन का बिल देखकर होश उड़ गए। ABC की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश में मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करने के कारण उन्हें कुल 1 करोड़ 19 लाख का बिल आया। इतने भारी-भरकम बिल को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर वो करें तो करें क्या? इसी बीच रेमुंड ने दावा किया की वो पिछले 30 सालों से T-मोबाइल के ग्राहक है। उन्होंने अपनी यात्रा से पहले कंपनी को अपने सफर के संबंधित सारे प्लान के बारे में जानकारी दे दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 71 वर्षीय रेने ने ABC एक्शन न्यूज़ को बताया, "कंपनी ने उन्हें जानकारी दी कि आप अपने तरफ से दिए गए प्लान को कवर करते हैं। हालांकि, घर लौटने पर उन्हें अपनी तीन सप्ताह की छुट्टियों के दौरान केवल 9.5 GB डेटा डेटा इस्तेमाल करने पर करोड़ों रुपयों का भारी-भरकम बिल आ गया, जिसे देखकर उनके आंखों में आंसू आ गए। 

उन्हें 3 हफ्तों तक नेट डेटा इस्तेमाल करने पर हर दिन के हिसाब से 5 लाख का औसत बिल थमाया गया। इस पर बुर्जुग आदमी ने कहा कि उन्होंने तुरंत T-मोबाइल को फोन किया और अपनी सारी परेशानी बताई। इस पर कंपनी ने जवाब दिया कि आपको जो भी बिल दिया गया है, वो पूरी तरह से सही है। इस पर रेमुंड ने चौंक कर पूछा कि ये कैसे हो सकता है।

कानूनी हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला

रेमुंड ने कंपनी के अधिकारी को बिल के बारे में कहा कि आप मुझसे मजाक कर रहे हैं? दंपति ने T-मोबाइल के साथ आरोपों पर बहस किया लेकिन शुरुआत में उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने विधेयक को चुनौती देने के लिए कानूनी मदद भी मांगी। अंततः, मीडिया के हस्तक्षेप के बाद, T-मोबाइल ने जवाब दिया और पूरी राशि रेमुंड के खाते में जमा करने पर सहमति व्यक्त की।

ये भी पढ़ें: आखिर US क्यों लगाता है दूसरे देशों पर प्रतिबंध, कितने देशों पर लगा चुका है बैन? जानें एक क्लिक में