अमेरिका में बढ़ता गन कल्चर एक गंभीर समस्या बन गया है, जहाँ स्कूलों में गोलीबारी आम बात हो गई है और हजारों बच्चे इसकी भेंट चढ़ चुके हैं। राष्ट्रपति बाइडेन इस खतरे से निपटने के लिए नए कदम उठाने की तैयारी में हैं।

USA Gun Culture: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन अपना कार्यकाल समाप्त होने के पहले देश में बढ़ते गन कल्चर को दूर करने के लिए नया कार्यकारी आदेश जारी करने जा रहे हैं। अमेरिका में गन कल्चर काफी भयावह है। यहां हजारों बच्चों की जान स्कूल में आए दिन होने वाली गोलीबारी में जा चुकी है। बात-बात पर शूट आउट तो यहां आम बात है। यूएसए में हर रोज औसत 1.5 मॉस शूटिंग की वारदातें होती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका में गन कल्चर जानलेवा

अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर ने हिंसा की गंभीर समस्याएं पैदा कर दी है। स्कूल-कॉलेजों और विश्वविद्यायों में गोलीबारी की समस्याएं बढ़ रहीं। बीते साल अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने एक शोध किया था। रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में बच्चों की बंदूक से होने वाली मौतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

अमेरिका में आबादी से अधिक बंदूकें

अमेरिकी डेटा के अनुसार, यूएसए में प्रत्येक 100 व्यक्तियों पर सिविलियन बंदूकों की औसत संख्या 120.5 बंदूकें हैं। पुलिस या सुरक्षा बलों के पास मौजूद गन की संख्या इसमें शामिल नहीं है। यह संख्या यमन में लोगों के पास मौजूद बंदूकों की संख्या से दुगुनी है। यमन में प्रति 100 लोगों पर 52.8 बंदूकें हैं।

तीन साल में 10 हजार के आसपास बच्चों की हो चुकी मौत

रिसर्च रिपोर्ट की मानें तो 2021 में अमेरिका में गन फायरिंग में 4752 बच्चों की मौत हो चुकी है। अधिकतर मामलों में फायर करने वाले आरोपी या तो किशोर थे या युवा। इसी तरह 2020 में 4,368 बच्चे गन फायरिंग में मारे जा चुके हैं तो 2019 में 3,390 बच्चे मारे गए थे। 2020 से संयुक्त राज्य अमेरिका में बच्चों की मौत का नंबर एक कारण बंदूक हिंसा रही है। अश्वेत बच्चों ने लगभग 67% आर्म्स हत्याओं के लिए इस्तेमाल किया तो श्वेत बच्चों ने आत्महत्याओं के 78 प्रतिशत मामलों में हथियारों का इस्तेमाल किया।

रोजाना औसत 1.5 मॉस किलिंग की घटनाएं

गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, अमेरिका में 2024 में अबतक कम से कम 385 मॉस फायरिंग की वारदातें हुई हैं। इनमें कई लोग मारे जा चुके हैं। यूएसए में हर दिन औसतन 1.5 से अधिक सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं का औसत है।

यह भी पढ़ें:

उपराष्ट्रपति हैरिस के कार्यालय पर गोलीबारी: क्या अमेरिकी राजनीति खतरे में है?