यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने बड़ा बयान दिया है कि अगर शांति बहाल होती है तो वे पद छोड़ सकते हैं। उन्होंने NATO सदस्यता को लेकर भी अहम टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर। 

Zelenskyy on NATO membership: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने रविवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर उनके पद छोड़ने से यूक्रेन में शांति स्थापित हो सकती है तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने मज़ाकिया लहजे में कहा कि वे अपने इस्तीफे के बदले यूक्रेन की नाटो (NATO) सदस्यता ले सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ज़ेलेंस्की ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को केवल यूक्रेन और रूस के बीच मध्यस्थ के रूप में नहीं बल्कि यूक्रेन के एक सशक्त साझेदार के रूप में देखना चाहते हैं।

ट्रंप से क्या चाहते हैं ज़ेलेंस्की?

कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज़ेलेंस्की ने कहा: मैं चाहता हूं कि अमेरिका केवल मध्यस्थ की भूमिका न निभाए बल्कि यूक्रेन का एक मज़बूत भागीदार बने। सिर्फ़ मध्यस्थता पर्याप्त नहीं है।

ट्रंप युद्ध खत्म करने के लिए रूस के साथ दिख रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध पर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने पहले कहा था कि वे राष्ट्रपति बनने के 24 घंटे के भीतर युद्ध को समाप्त कर सकते हैं।

नाटो सदस्यता पर ज़ेलेंस्की का दांव

यूक्रेन लंबे समय से नाटो (NATO) और यूरोपीय संघ (EU) की सदस्यता हासिल करने की कोशिश कर रहा है। रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन को पश्चिमी देशों से सैन्य और आर्थिक मदद मिलती रही है, लेकिन उसे अभी तक नाटो की पूर्ण सदस्यता नहीं मिली है। ज़ेलेंस्की का यह बयान पश्चिमी देशों पर दबाव बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

ट्रंप-पुतिन के नए समीकरण से यूक्रेन और पश्चिम देश परेशान

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अब तक कई शांति वार्ताएं हो चुकी हैं लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकला है। रूस का कहना है कि वह अपने कब्ज़े वाले इलाकों को नहीं छोड़ेगा जबकि यूक्रेन अखंडता को लेकर अडिग है। हालांकि, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद रूस और अमेरिका के बीच संबंध पटरी पर आते दिख रहे हैं। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करने के साथ ही यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर लगातार जोर देने का दावा कर रहे हैं। ट्रंप ने युद्ध को शुरू करने के लिए यूक्रेन को भी बीते दिनों दोषी ठहराया था। ट्रंप के पुतिन के साथ खड़े दिखने से वैश्विक राजनीति पर बड़ा असर पड़ता दिख रहा है साथ ही यूक्रेन सहित पश्चिम देशों को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें:

रूस का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, यूक्रेन सहित पश्चिम देश घबराए