सीलमपुर के एक मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगा, जिसके बाद हंगामा हुआ और मतदान कुछ देर के लिए रुक गया। 

दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। सीलमपुर के आर्यन पब्लिक स्कूल में बने एक मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग के आरोप के बाद कुछ समय के लिए मतदान रोक दिया गया। सीलमपुर की ब्लॉक स्तर अधिकारी सबीना सादिक ने एएनआई से बाक करते हुए बताया, "एक महिला वोटर जब वोट डालने पहुंची, तो उसे बताया गया कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। इसी वजह से मतदान थोड़ी देर के लिए रोका गया।" 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फर्जी वोट डालने के आरोप के बाद रुका मतदान

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय मोहिनी, जो उस्मानपुर की रहने वाली हैं, ने PCR कॉल कर शिकायत की कि कोई और उनकी जगह वोट डाल चुका है। जांच में पता चला कि मोहिनी के नाम से मिलती-जुलती एक अन्य महिला, 60 वर्षीय मुन्नी देवी, जो पहले उसी पते पर किराएदार थी, ने वोट डाला था। जांच और पुष्टि के बाद, प्रेसाइडिंग ऑफिसर ने दोनों महिलाओं को वोट डालने की अनुमति दे दी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय मोहिनी, जो उस्मानपुर की रहने वाली हैं, ने PCR कॉल कर शिकायत की कि कोई और उनकी जगह वोट डाल चुका है। जांच में पता चला कि मुन्नी देवी (60 वर्ष), जो पहले उसी पते पर किराएदार थीं, का नाम मोहिनी से मिलता-जुलता था, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। प्रेसाइडिंग ऑफिसर ने पुष्टि के बाद दोनों महिलाओं को वोट डालने की अनुमति दे दी।

“स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में” 

इसके अलावा, सुबह 11:50 बजे जाफराबाद स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर सीलमपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने आप प्रत्याशी पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर दोनों दलों में खूब बहस हुई और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दिल्ली पुलिस ने कहा, "स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अब तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।" 

यह भी पढ़ें: PM MODI ने की मां गंगा की पूजा-अर्चना,अर्पित किया दूध, चढ़ाई चुनरी, देखें वीडियो

कहां पड़े कितने वोट 

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में 33.31% मतदान दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले ने सबसे अधिक मतदान दर्ज किया, जहां 39.51% मतदान हुआ। वहीं, केंद्रीय जिले में सबसे कम 29.74% मतदान दर्ज किया गया। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक अलग-अलग जिलों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा दक्षिण-पश्चिम दिल्ली - 35.44% नई दिल्ली - 29.89% पूर्वी दिल्ली - 33.66% उत्तर दिल्ली - 32.44% उत्तर-पश्चिम दिल्ली - 33.17% शाहदरा - 35.81% दक्षिणी दिल्ली - 32.67% दक्षिण-पूर्वी दिल्ली - 32.27% पश्चिमी दिल्ली - 30.87% इसके अलावा, उपचुनावों में मतदान प्रतिशत: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट – 44.59% तमिलनाडु की इरोड (ईस्ट) सीट – 42.41% (सुबह 11 बजे तक) दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों और तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ। सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है।