World Cleanest Village: क्या आप जानते हैं कि ऐसा भी गांव है, जिसे दुनिया का सबसे साफ हिंदू गांव कहा जाता है? आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गांव भारत में नहीं बल्कि इंडोनेशिया में स्थित है। आइए जानते हैं यह गांव कौन सा है।

World Cleanest Village: आज भी कई लोगों कि सोच ये है कि गांवों में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। लोग सड़कों पर थूकते हैं और गंदगी फैलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा गांव भी है, जिसे दुनिया का सबसे साफ हिंदू गांव कहा जाता है? आइए जानते हैं यह गांव कहां है और यहां तक कैसे पहुंचा जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गांव भारत में नहीं बल्कि इंडोनेशिया में स्थित है।

मुस्लिम देश का सबसे साफ गांव

पूरी दुनिया में हिंदुओं की आबादी लगभग 1.2 बिलियन है, जो ईसाई धर्म और इस्लाम के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। इनमें से करीब 94 प्रतिशत हिंदू भारत में रहते हैं। भारत के अलावा अन्य देशों में भी हिंदू रहते हैं, लेकिन दुनिया का सबसे साफ हिंदू गांव भारत में नहीं बल्कि इंडोनेशिया में है। कहा जाता है कि दुनिया का सबसे साफ हिंदू गांव पेंगलिपुरन है, जो इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर स्थित है। बाली के बांग्ली जिले में स्थित यह गांव किंटामानी से ज्यादा दूर नहीं है। पहाड़ी इलाके में बसा यह गांव साफ-सुथरी सड़कों, सुंदर बगीचों और घरों के लिए प्रसिद्ध है। पेंगलिपुरन दुनिया के तीन सबसे साफ गांवों में भी शामिल है।

कहां है दुनिया का सबसे साफ गांव? 

इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है, लेकिन इसके बावजूद पेंगलिपुरन गांव में अधिकतर लोग हिंदू हैं। गांव में कई मंदिर हैं और हर घर में अपना छोटा पारिवारिक मंदिर भी मौजूद है। यह गांव लगभग 700 साल पुराना है। सबसे खास बात यह है कि अब तक यहां कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ है। गांव के घर व्यवस्थित और लाइन में बने हैं, और यहां किसी भी तरह के वाहनों को लाने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Landslide: बस पर मौत बनकर गिरीं चट्टानें, मलबे से निकाले गए 18 शव, खौफनाक तस्वीरें

पेंगलिपुरन गांव कैसे पहुंचें?

ये गांव बाली के बांग्ली जिले में स्थित है। यह देनपसार से लगभग 45 किलोमीटर और बांग्ली शहर से केवल 5 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने का सबसे आसान तरीका प्राइवेट कार है। आप राइड-शेयर ऐप्स जैसे ग्रैब और गोजेक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।