कोरोना वायरस के संकट के बीच अब भारत को लेकर अमेरिका का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं भारत से जुड़े 6 अकाउंट को अनफॉलो किया गया है। भारत ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुरोध पर हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवा भेजी थी।

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संकट के बीच अब भारत को लेकर अमेरिका का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं भारत से जुड़े 6 अकाउंट को अनफॉलो किया गया है। भारत ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुरोध पर हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवा भेजी थी। इसके बाद व्हाइट हाउस ने नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत 6 अकाउंट को फॉलो करना शुरू किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब 19 दिन बाद अमेरिका का रुख बदला हुआ नजर आ रहा है। व्हाइट हाउस ने मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन के ट्विटर हैंडल समेत 6 अकाउंट को अनफॉलो किया है। 

अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को फॉलो नहीं करता अमेरिका
अभी तक व्हाइट हॉउस 19 लोगों की फॉलो कर रहा था। अब सिर्फ 13 अकाउंट को फॉलो किया जा रहा है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी और अमेरिका के उप राष्ट्रपति शामिल हैं। अमेरिका किसी देश के राष्ट्राध्यक्षों को फॉलो नहीं करता। यह पहला मौका था, जब भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति समेत 6 अकाउंट को व्हाइट हाउस द्वारा फॉलो किया गया था। 

ट्रम्प ने की थी दवा भेजने की अपील
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से मलेरिया की दवाई हाइड्रोक्लोरोक्वीन भेजने का अनुरोध किया था। भारत ने ट्रम्प के अनुरोध को मानते हुए हाइड्रोक्लोरोक्वीन दवा भेजी थी। इसके अलावा भारत ने ब्राजील, मलेशिया और इजरायल समेत अन्य देशों में भी यह दवा भेजी थी। बदले ने ट्रम्प ने भारत को धन्यवाद कहते हुए मोदी को अपना दोस्त बताया था।