यमन के हूती विद्रोहियों भारत आ रहे ऑयल टैंकर जहाज पर मिसाइलें दागीं हैं। इस हमले में जहाज का थोड़ा नुकसान भी हुआ है। जहाज को लाल सागर में निशाना बनाया गया है।

वर्ल्ड न्यूज। यमन के हूती विद्रोहियों का दुस्साहस देखने को मिला है। शनिवार को शनिवार को भारत आ रहे जहाज पर विद्रोहियों की ओर से मिसाइलें दागी गई हैं। लाल सागर के रास्ते भारत आ रहे ऑयल टैंकर जहाज पर यह हमला किया गया है। हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है। हूती विद्रोही लाल सागर और अदन की खाड़ी के इलाके से गुजरने वाले जहाजों पर कुछ महीनों से हमले कर रहे हैं। ब्रिटेन की मेरीटाइम सिक्योरिटी फर्म एंब्रे ने जानकारी दी है कि इस हमले में जहाज को नुकसान भी हुआ है। ऐसे में जल्द ही हमलावरों को जवाब देना जरूरी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूस से भारत आ रहा था ऑयल टैंकर जहाज
हूती विद्रोहियों के हमले इधर कुछ महीनों से तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को इन विद्रोहियों ने भारत आ रहे जहाज को निशाना बनाया। रूस से ऑयल टैंकर का एक जहाज भारत आ रहा था। लाल सागर के रास्ते जहाज भारत की तरफ बढ़ रहा था कि इस दौरान हूती विद्रोहियों ने उसपर मिसाइलें दागनी शुरू कर दी। हमले में जहाज का थोड़ा नुकसान हुआ है।

पढ़ें US ने एक तरफ यूक्रेन को दी बैलिस्टिक मिसाइल तो दूसरी तरफ रूस पर लगाए गंभीर आरोप, जो बाइडेन ने कह दी इतनी बड़ी बात

सेशेल्स कंपनी का है ऑयल टैंकर जहाज 
ब्रिटेन की मेरीटाइम सिक्योरिटी फर्म एंब्रे के मुताबिक लाल सागर में भारत आ रहे जहाज पर हमला हुआ है। जहाज पर पनामा का झंडा लगा था लेकिन ओनरशिप ब्रिटिश कंपनी के पास है। हालांकि जहाज को बीते दिनों सेशेल्स कंपनी को बेच दिया गया था। जहाज रूस के प्रिमोर्स्क से भारत के वाडिनार आ रहा था।

इजरायल हमास युद्ध के बाद से लगातार कर रहा हमले
इजयाराय हमास युद्ध के बाद से लगातार लाल सागर में हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। हूती विद्रोही ईरान समर्थित हैं। इस्राइल हमास युद्ध के बाद से अदन की खाड़ी और लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हूती विद्रोही हमलावर हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि हूती विद्रोही फिलिस्तीन के समर्थन में ये हमला कर रहे हैं। ऐसे में कंपनियां अपने जहाज दक्षिण अफ्रीका के लंबे रास्ते से भेज रहा है। इससे माल ढुलाई की लागत बढ़ने से महंगाई भी बढ़ रही है।