सीबीएसई बोर्ड इस बार 10वीं-12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। कहा जा रहा है कि मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले स्टूडेंट्स को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सम्मानित कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
करीब 35 लाख छात्र-छात्राओं को सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार है। 10वीं और 12वीं टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून के बीच आयोजित की गई थीं। कक्षा 10 में कुल 21 लाख स्टूडेंट्स और कक्षा 12 की परीक्षा में करीब 14 लाख छात्र शामिल हुए।
CBSE 10वीं-12वीं टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून के बीच आयोजित की गई थीं। पेपर को समाप्त हुए करीब एक महीने का समय हो चुका है लेकिन अब तक रिजल्ट न आने से स्टूडेंट्स परेशान हैं। रिजल्ट की डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है।
कई बार रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स की मार्कशीट में गलतियां मिलती हैं। ऐसे में छात्र परेशान हो जाते हैं। लेकिन बोर्ड इसे सुधारने का मौका देता है। इसके लिए छात्र-छात्राओं के बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है। ऐसा कर वे मार्कशीट में सुधार करवा सकते हैं।
इस साल ओडिशा बोर्ड मैट्रिक में कुल 90.55 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 92.37 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। इस साल 5 लाख 85 हजार 730 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
त्रिपुरा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 86.18 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी 94.46 प्रतिशत है। 12वीं टर्म 1 की परीक्षा पिछले साल 16 दिसंबर से 29 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। नतीजे 28 फरवरी, 2022 को जारी किए गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार इस साल CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में एकेडमिक ईयर के दौरान मिले नंबर, इंटरनल असेसमेंट के अंक, प्रोजेक्ट वर्क, प्रैक्टिकल एग्जाम और प्री-बोर्ड एग्जाम का जिक्र हो सकता है।
इस साल मैट्रिक की परीक्षा अप्रैल-मई महीने में हुई थी। 3,540 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 5 लाख 85 हजार 730 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए। इसमें से 5 लाख 17 हजार 847 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास कर लिया है। फेल होने वाले छात्रों की संख्या 8,699 है।
इस साल 10वीं में कुल 97.94 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल लड़कियों ने एक बार फिर अपना दबदबा बनाया है। लड़कों के मुकाबले उनका रिजल्ट जबरदस्त आया है। 99.34 प्रतिशत छात्राएं और 98.83 फीसदी छात्र पास हुए हैं। मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं का ही कब्जा है।
इस साल CBSE पैटर्न पर पंजाब बोर्ड ने भी 10वीं की परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया। PSEB 10वीं टर्म 2 परीक्षा 29 अप्रैल, 2022 से 19 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। इसमें करीब 3 लाख 25 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।