यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) भाजपा में शामिल हो गई हैं। ऐसे में अखिलेश यादव का एक ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
भाजपा के सहयोगी अपना दल-एस के विधायक चौधरी अमर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। वह आज सपा में शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार से साइकिल (सपा का चुनाव चिह्न) की सवारी शुरू करेंगे। गुरुवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की।
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अखिलेश यादव की अपनी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन किया है।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जिन्ना (Jinnah) पर जुबानी हमले तेज हो गए हैं। सोमवार को मुरादाबाद (Moradabad) आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) पर पलवार किया और कहा- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच तालिबानी (Talibani) है। मैंने अखिलेश का भाषण सुना। वे राष्ट्र को जोड़ने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) की तुलना देश तोड़ने वाले जिन्ना से कर रहे थे। यह बेहद शर्मनाक है। अखिलेश को देश से माफी मांगनी चाहिए।
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly Election 2022) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। UP के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। अखिलेश ने खुद के चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। इसके साथ ही RLD समेत छोटे दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने की रणनीति का खुलासा किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि मॉनिटाइजेशन के नाम पर रेलवे और पेट्रोल पंप बिक रहे हैं। सीएम अर्थ व्यवस्था पर बात नहीं करना चाहते हैं। वे छात्रों को लैपटॉप नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें खुद चलाना नहीं आता है।
अखिलेश यादव ने ओवैसी की यूपी में एंट्री और पूर्वांचल में सक्रियता के सवाल पर कहा कि जनता समाजवादियों का इंतजार कर रही हैं। युवा इंतजार कर रहा है कि लैपटॉप कब बंटेगा?