Congress lost punjab : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस एक और राज्य से बाहर हो गई है। पंजाब कांग्रेस के लिए काफी अहम था, लेकिन यह राज्य भी कांग्रेस के हाथ से निकल गया। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पहले से ही भाजपा की सरकारें थीं। इन राज्यों में भाजपा एक बार फिर सरकार बना रही है।