Election result update : उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड के नतीजे 10 मार्च 2022 यानी गुरुवार को (5 state Assembly election result 2022) आ जाएगा। सुबह 8 बजे से पांचों राज्यों की मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव पांच राज्यों के हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य और पंजाब में बदले सियासी समीकरण के चलते पूरे देश को इन नतीजों की चिंता है।