कांग्रेस (Congress Candidates list) की नई सूची में सात विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व में घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया गया है। सात बदले हुए प्रत्याशियों समेत 27 क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें 11 महिलाओं (Congress Women candidates) को प्रत्याशी बनाया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह को बीजेपी ने सरोजनी नगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। राजेश्वर सिंह ने कहा कि वह माफिया के खिलाफ काम करेंगे।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन संयुक्त समाज मोर्चा को चुनाव आयोग ने पार्टी के तौर पर मान्यता दे दी है। अब उनके सभी उम्मीदवारों को एक सिंबल मिल जाएगा।
उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने अपने 17 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। महिला कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह का टिकट कट गया है।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। 14 फरवरी को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 30 नेताओं के नाम हैं।
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए 61 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने इस लिस्ट में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों को टिकट दिया है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली अदिति सिंह के पति अंगद सिंह को पार्टी ने पंजाब में टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष सतवीर सिंह को टिकट दिया गया है।
सीएम पद पाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने जी जान लगा दी, लेकिन ऐन मौके पर सीएम पद उनके हाथ से छूटता नजर आ रहा है। कांग्रेस के ताजा घटनाक्रम जिस तेजी से बदले हैं, उससे सिद्धू को सबसे ज्यादा झटका लगा है।
बिना घोषणा किए कांग्रेस ने बता दिया कि पंजाब में उनका सीएम फेस कौन हो सकता है। चरणजीत सिंह चन्नी का दो जगह से चुनाव लड़ना कांग्रेस की मजबूरी नहीं बल्कि सोची समझी रणनीति है।
Goa Election 2022 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamta banarjee) ने गोवा में घोषणा की है कि टीएमसी (TMC) ने गठबंधन किया है और उनके गठबंधन में शामिल होने के लिए किसी भी अन्य पार्टी का स्वागत है। टीएमसी के महासचिव ने घोषणा की कि टीएमसी सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिर उन्होंने कांग्रेस विधायक लुइजिन्हो फलेरियो को टीएमसी में आने का लालच दिया।