कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 130 से अधिक सीटें मिलेंगी।
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए 61 पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी की है। ये चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 42 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस ने इससे पहले 25 मार्च को पहली लिस्ट जारी की थी।
कन्नड़ फिल्म स्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सीएम बसवराज बोम्मई का समर्थन करेंगे। वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। बसवराज बोम्मई ने कहा कि सुदीप किसी पार्टी से नहीं हैं। उन्होंने मेरे लिए अपने समर्थन की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में कम से कम 20 रैलियां कर सकते हैं। वह चुनाव में भाजपा के मुख्य प्रचारक होंगे। पार्टी का स्थानीय चेहरा बीएस येदियुरप्पा होंगे। नरेंद्र मोदी राज्य के छह क्षेत्रों में कम से कम तीन रैलियां करेंगे।
मेघालय विधानसभा चुनाव के रिजल्ट ने सबको चौंकाया है। यहां कांग्रेस को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, पिछले चुनाव तक भाजपा के साथ रही NPP इस बार अलग होकर फायदे में रही।
नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा का गठबंधन हमेशा से ही चमत्कार दिखाता रहा है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो(Neiphiu Rio) के नेतृत्व वाली एनडीपीपी 2018 के पिछले चुनाव से ही भाजपा के साथ गठबंधन में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को त्रिपुरा में दो रैलियां संबोधित करने पहुंचे। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगा। काउंटिंग दो मार्च को होगी। त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च 2023 को खत्म हो रहा है।
60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को होने जा रही वोटिंग के लिए भाजपा ने अपने 48 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जल्द ही 12 उम्मीदवारों के नाम भी घोषित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा टाउन बोरडोवली सीट से चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि पार्टी के दूसरे चरण का अभियान 23 नवम्बर से शुरू हो रहा है। नगर निकाय चुनाव में दिल्ली के सभी 250 वार्डों में 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक 1,000 'नुक्कड़ सभा' आयोजित करेगी।