पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में स्थित काराकोरम नेशनल हाईवे में खतरनाक सड़क हादसा की खबर आई है।

Pakistan Road Accident: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में स्थित काराकोरम नेशनल हाईवे में खतरनाक सड़क हादसा की खबर आई है। दुर्घटना में एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हादसा उस वक्त हुए जब बस रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी।उन्होंने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि हादसे के वक्त बस में कितने लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। वहीं मरे हुए लोगों को भी अस्पताल पहुंचा दिए गया है। मरे हुए लोगों के बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

पाकिस्तान में दर्दनाक सड़क हादसे पर बचाव कर्मी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबार खान ने घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें: Watch Video: पाकिस्तान के राजदूत ने भारत के खिलाफ उगला जहर, UN में PM मोदी के खिलाफ कह दी इतनी बड़ी बात