हाइब्रिड-क्लाउड पर फोकस करने बिग ब्लू ने 2021 के आखिरी में अपने बड़े और पिछड़े प्रबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस को छोड़ दिया था। जिसे अब किंड्रिल नाम से जाना जाता है। हेल्थकेयर डेटा और एनालिटिक्स बिजनेस को AI व्यवसाय वाटसन हेल्थ से विभाजित किया है।
पिछले साल नवंबर में कंपनी से कई कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद अब फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने एक खुशखबरी दी है। कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा है कि, वे अपने साथ काबिल लोगों को जोड़ना चाहते हैं।
गूगल में हुई छंटनी से कंपनी के इनवेस्टर्स संतुष्ट नहीं हैं। गूगल के सबसे बड़े निवेशक ब्रिटिश हेज फंड बिलियनेयर क्रिस्टोफर हॉन ने सुंदर पिचाई को पत्र लिखकर 20% कर्मचारियों को हटाने को कहा है। अब सुंदर पिचाई के अगले कदम पर हर किसी की नजर है।
गूगल ने करीब 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब कर्मचारियों का गुस्सा और नाराजगी सामने आने लगा है। इन्हीं में कंपनी की प्रोग्राम मैनेजर कैथरीन वोंग भी शामिल हैं, जो एक हफ्ते बाद मां बनने वाली हैं।
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक ने करीब 12,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसको लेकर गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने एक इमोशनल लेटर भी कर्मचारियों के नाम लिखा है। वहीं, अब एक कर्मचारी का दर्द बाहर निकल आया है।
मंदी की आहट के बीच गूगल ही नहीं अमेजन ने भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की खबर है। कंपनी ने कर्मचारियों को इंफॉर्म करना भी शुरू कर दिया है। पिछले साल भी कई बड़ी टेक कंपनियों से कर्मचारियों की छुट्टी की गई थी।
अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में कहा, हमने अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 12,000 रोल्स यानी भूमिकाओं को कम करने का फैसला किया है। कई और बड़ी कंपनियां अगले कुछ महीनों में छंटनी कर सकती हैं।
अगर Google Pay पर आपका पेमेंट फेल हो गया है और बैंक अकाउंट से भी पैसे कट गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर मामलों में आपके अकाउंट में तीन से पांच दिनों में रिफंड आ जाता है। लेकिन अगर ज्यादा समय बीत जाए तो आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं।
एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि कंपनी WebView2 टूल के लिए 10 जनवरी, 2023 से सपोर्ट बंद कर देगी। इसका मतलब यह है कि क्रोम 109 लास्ट वर्जन अपडेट होगा। इसके बाद नया वर्जन लॉन्च किया जाएगा।
अपने यूजर्स की सहूलियत को देखते हुए गूगल इस साल कई बेहतरीन फीचर्स लेकर आ रहा है। इसका फायदा यूजर्स को मिलेगा। कंपनी का कहना है कि वह अपने यूजर्स को हमेशा ही बेस्ट देने की कोशिश करता है और यह उसी दिशा में उठाया गया कदम है।