हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में 19 जनवरी को तीसरा मुकाबला इंग्लैंड बनाम स्पेन (England vs Spain) के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने स्पेन को 4-0 से हरा दिया है और क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर लिया है।
हॉकी वर्ल्ड कप में 17 जनवरी का दूसरा मुकाबला बेल्जियम बनाम जर्मनी (Belgium vs Germany) के बीच खेला गया। जर्मनी और बेल्जियम की टीमें अपने-अपने पहले मुकाबले जीत चुकी हैं। इस मैच में बेल्जियम और जर्मनी के बीच कड़ी टक्कर हुई और मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। यह वर्ल्ड कप का दूसरा ड्रॉ मैच रहा।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) के पहले मैच में भारतीय टीम ने स्पेन (India vs Spain) को 2-0 से हराकर जीत के साथ विश्व कप का आगाज किया है। वहीं 15 जनवरी रविवार को भारत को मुकाबला इंग्लैंड (India vs England) की टीम से होने वाला है।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में 16 जनवरी को कुल 4 बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच मलेशिया बनाम चिली के बीच दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड का मैच दोपहर 3 बजे होगा। फ्रांस और साउथ अफ्रीकी टीम की भिड़ंत शाम 5 बजे और शाम 7 बजे का मुकाबला अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।
भारत के ओडिशा में होने वाले हॉकी विश्व कप 2023 (Hockey World Cup 2023) के शुरू होने से पहले देश के अलग-अलग राज्यों से हॉकी प्रतिनिधि एक जगह इकट्ठे हुए। ओडिशा के कोणार्क ईको रिट्रीट में नेशनल हॉकी कॉन्क्लेव (National Hockey Conclave) का आयोजन किया गया।
हॉकी विश्व कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में रविवार यानि 15 जनवरी का दिन बेहद महत्वपू्र्ण है क्योंकि भारत का मुकाबला मजबूत इंग्लैंड (India vs England) से होने वाला है। संडे का दिन है और छुट्टियां भी हैं तो उम्मीद है कि स्टेडियम में दर्शकों की अच्छी-खासी संख्या होगी। भारत और इंग्लैंड दोनों ही अपने पहले मुकाबले जीत चुके हैं।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) का आगाज शुक्रवार यानि 13 जनवरी से होने जा रहा है और पहले ही दिन भारत का मुकाबला स्पेन (India vs Spain) के साथ होने वाला है। भारत की मेजबानी में होने वाले इस मुकाबले में फैंस भारत की जीत चाहते हैं।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup) में 17 जनवरी 2023 को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच शाम 5 बजे दक्षिण कोरिया बनाम जापान (South Korea vs Japan) के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच शाम 7 बजे जर्मनी और बेल्जियम (Germany vs Belgium) के बीच खेला जाएगा। इन चारों टीमों में दो टीमें वर्ल्ड कप का पहला मैच हार चुकी हैं।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में 19 जनवरी को 8 टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमें भी तय हो जाएंगी। भारतीय टीम पूल डी में टॉप पर है और वेल्स (India vs Wales) के साथ अंतिम लीग मुकाबला खेलना है। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए वेल्स पर जीत दर्ज करनी होगी।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा है पिछले 5 वर्षों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम पर 65 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। यह पैसा कोचिंग कैंपों, विदेशी प्रतियोगिताओं, घरेलू प्रतियोगिताओं आदि पर खर्च किया गया है।