भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का नाम भी इसमें शामिल किया गया है। पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है।
राहुल गांधी ने अमूल बनाम नंदिनी विवाद के बीच अपने ट्विटर अकाउंट पर नंदिनी मिल्क पार्लर का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कर्नाटक का गौरव, नंदिनी सर्वश्रेष्ठ।'
पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। एक दिन पहले उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया था।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 130 से अधिक सीटें मिलेंगी।
NCP कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 40-45 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की प्लानिंग कर रही है। एनसीपी के महाराष्ट्र एकीकरण समिति के साथ साझेदारी करने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए 61 पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी की है। ये चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 42 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस ने इससे पहले 25 मार्च को पहली लिस्ट जारी की थी।
कन्नड़ फिल्म स्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सीएम बसवराज बोम्मई का समर्थन करेंगे। वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। बसवराज बोम्मई ने कहा कि सुदीप किसी पार्टी से नहीं हैं। उन्होंने मेरे लिए अपने समर्थन की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में कम से कम 20 रैलियां कर सकते हैं। वह चुनाव में भाजपा के मुख्य प्रचारक होंगे। पार्टी का स्थानीय चेहरा बीएस येदियुरप्पा होंगे। नरेंद्र मोदी राज्य के छह क्षेत्रों में कम से कम तीन रैलियां करेंगे।
एडुप्रेस ग्रुप (Edupress group) द्वारा किए गए ओपिनियन पोल के अनुसार कर्नाटक में फिर से भाजपा की सरकार बन सकती है। पार्टी को 110 से 120 सीटें मिल सकती हैं।