पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने मौजूदा लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर निशाना साधा है।

सुब्रमण्यम स्वामी न्यूज। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने मौजूदा लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। हाल ही में इंडियन यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पोडकास्ड शो द रनवीर शो में स्वामी ने शिरकत किया था। शो के दौरान जब होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया ने उनसे पूछा कि क्या राहुल गांधी में अपने पिता राजीव गांधी जैसी खूबी है तो उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा बिलकुल नहीं है। वो बिलकुल मुर्ख इंसान है। इसके अलावा यूट्यूबर ने सोनिया गांधी के बारे में भी सवाल किया, जिस पर पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी मां निराश हैं और पहले भारत विरोधी ताकतों के साथ काम करती थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

सोनिया गांधी के बारे में आगे कहा कि वे मजबूरी के कारण राजनीति में हैं, नहीं तो वे कथित भ्रष्टाचार से छिपाए गए पैसों के साथ यूरोप भाग गए होते। शो में स्वामी ने इस बात का भी जिक्र किया की स्वर्गीय राजीव गांधी उनके बहुत अच्छे दोस्त थे। इस बयान से जुड़े शो के कुछ हिस्से को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसे मेघा अपडेट नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। हालांकि, एशियानेट न्यूज हिंदी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या पर बोले एस जयशंकर, कनाडा के पीएम ट्रूडो की लगाई क्लास, जानें क्या कुछ कहा?