इस बार प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश (Ganesh Utsav 2021) की स्थापना 10 सितंबर, शुक्रवार को हो चुकी है। भगवान गणेश का स्वरूप और व्यक्तित्व हमें जीवन की वह बातें सिखाता है जिससे हम श्रेष्ठ तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
जीवन अनिश्चिताओं से भरा है। लेकिन फिर भी हम रोजमर्रा के चीजों के लिए दौड़ते-भागत रहते हैं, इनमें बहुत सी चीजें हमारे लिए जरूरी भी नहीं है लेकिन फिर भी हम अपना कीमती समय इन बेकार सी चीजों के लिए बर्बाद कर देते हैं।
हर इंसान में कोई-न-कोई बुरी आदत जरूर होती है। वो यही सोचता है कि समय आने पर इस आदत को वह छोड़ देगा। लेकिन ऐसा होता नहीं है क्योंकि धीरे-धीरे ये आदत लत में बदल जाती है और चाहकर भी उसे छोड़ पाना मुश्किल हो जाता है।