Mahatma Gandhi Photos -

47 Stories

भारत में नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर, जानें अमेरिका, चीन और पाकिस्तान पर किसकी

करियर डेस्क : भारत के नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की तस्वीर होती है। पहली बार साल 1969 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बापू की तस्वीर भारतीय करेंसी (Indian Currency) पर छापी गई थी। तब जो फोटो नोट पर थी, उसके पीछे सेवाग्राम आश्रम बना हुआ था। इससे पहले नोट पर अशोक स्तंभ भी हुआ करता था। जिस तरह भारत के नोट की अपनी पहचान है। उसी तरह बाकी देशों के नोट पर भी अलग-अलग हस्तियों की तस्वीर होती है। लेकिन क्या आप इसके बारें में जानते हैं? अगर नहीं तो तस्वीरों में पहचानिए अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, कनाडा और बांग्लादेश की करेंसी और जानें किस देश के नोट पर किसकी तस्वीर..

वो आंदोलन जिसमें 940 लोगों ने गवाईं थी जान, गांधी समेत इन प्रमुख नेताओं को भी जाना पड़ा था जेल

ट्रेंडिंग डेस्क। Quit India Movement:महात्मा गांधी ने भारत को आजाद कराने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। माना जाता है कि कि इस आंदोलन के शुरू होने के साथ ही अंग्रेजी हुकुमत कुर्सी डोलने लगी थी। देश की आजादी के रास्ते बनने लगे थे। हालांकि, इस आंदोलन में कई देशवासियों की जान भी गई और बहुत से लोगों का जेल भी जाना पड़ा। दावा किया जाता है कि महात्मा गांधी समेत बहुत से लोगों को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, जेल जाने के बाद भी आंदोलन कमजोर नहीं पड़ा था। आइए तस्वीरों के जरिए इस आंदोलन से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

तस्वीरों में देखिए आजादी का जश्न मना रहा था देश तो क्यों रूठ गए थे गांधी जी, जानें क्यों त्याग दिया अन्न-जल

ट्रेंडिंग डेस्क। Independence Day 2022:इस साल भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में देशभर में विशेष आयोजन हो रहे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम और योजनाएं आयोजित की जा रही हैं। तिरंगा यात्रा निकाली जा रही। हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। मगर क्या आप जानते हैं, जिस आजादी को हासिल करने के लिए करोड़ों देशवासियों ने अपने जान न्योछावर कर दिए। लंबी लड़ाई लड़ी गई, उसे ही मिलने की अगली सुबह महात्मा गांधी क्या कर रहे थे। वे किसी वजह से दुख में थे, मगर क्यों और वह कौन सी बात थी, जिसने उन्हें पीड़ा पहुंचाई। आखिर क्यों वे आजादी के जश्न में शरीक होने की जगह कोलकाता जाकर उपवास करने लगे। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं, इससे जुड़े तथ्य।

Mahatma Gandhi Punyatithi: युवाओं को अनुशासन से लेकर संयम तक सिखाते हैं बापू के ये 10 वचन

लाइफस्टाइल डेस्क : 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि (Mahatma Gandhi Punyatithi) है। इसी दिन 1948 के दिन नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी। उन्होंने अपना जीवन बेहद ही सादगीपूर्ण तरीके सी जिया। छोटे कद के दुबले पतले से गांधी जी सभी के प्रेरणास्रोत हैं। गांधी जी ने ना सिर्फ देश को आजादी दिलाई बल्कि उनका पूरा जीवन ही लोगों के समर्पित रहा। उनके कुछ उपदेश ऐसे हैं, जो आज के युवाओं को अनुशासन से लेकर संयम तक सीखाते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं, महात्मा गांधी के ऐसे वचन, जिसका अनुसरण हर व्यक्ति को करना चाहिए...