मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि मुंबई में अलर्ट के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्टेशन, दादर, बांद्रा चर्चगेट, सीएसएमटी, कुर्ला और अन्य स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कल 3000 से अधिक रेलवे अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी कभी भी मुंबई में भीड़भाड़ वाली जगह पर हमला कर सकते हैं। नए साल पर अलर्ट आने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां और साप्ताहिक छुट्टिया रद्द कर दिए गए हैं और मुंबई में तैनात सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।
मुंबई में दो अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दहिसर पश्चिम स्थित ब्रांच में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने विरोध करने पर एक बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।
दिल्ली में येलो अलर्ट (Yellow Alert) के तहत सख्त प्रतिबंध लगाने के कुछ घंटों बाद ही कोविड के नए केसों में 50 प्रतिशत की छलांग दर्ज की गई है।
जब अधिकारियों को पता चला कि सामान लोड करने वाला एक व्यक्ति फ्लाइट में आ गया है तो हड़कंप मच गया। पहले उसका मेडिकल कराया गया फिर उसे वापस मुंबई भेजा गया।
कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है। WHO ने कहा है कि ओमिक्रॉन डेल्टा से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है। इससे अस्पतालों को तैयार रहने की जरूरत है।
समीर वानखेड़े ने बताया कि NCB मुंबई ने पिछले 2 दिनों में 8 जगहों पर कार्रवाई की, इसमें 6 केस दर्ज किए। इस दौरान 2.3 किलो ड्रग और लगभग 4 किलो अफीम ये मालदीव जा रहा था। 2.525 किलो जोल्पीडेम टैबलेट जिसकी संख्या 10 हजार से ज्यादा है, उसे जब्त किया गया है, ये अमेरिका जा रहा था।
अभिभावकों और बच्चों में स्कूल जाने को लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब बुधवार से स्कूल खुलने जा रहे हैं और स्कूलों ने अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने का सुझाव नहीं दिया है। अभिभावकों का कहना है कि कोरोना की वजह से उन्हें इधर उधर शिफ्ट होना पड़ा है। यदि स्कूल खोले जाने थे तो हमें एक दिन पहले सूचित किया जाना चाहिए था।
मुंबई से कोलकाता के बीच उड़ान भर रहे स्पाइसजेट (Spicejet) के विमान की गुरुवार देर रात मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
मुंबई (Mumbai) में गणपतराव जाधव मार्ग स्थित बीडीडी चॉल में रहने वाले परिवार के कमरे में मंगलवार को सिलेंडर में हुए धमाके के बाद आग लग गई थी। इसमें बच्चा और परिवार के तीन अन्य सदस्य झुलस गए थे। इन सभी को अस्पताल में ले जाया गया। जहां ये काफी देर तक इलाज के लिए तड़पते रहे, मगर समय से उपचार नहीं किया गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।