कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है। WHO ने कहा है कि ओमिक्रॉन डेल्टा से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है। इससे अस्पतालों को तैयार रहने की जरूरत है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओमीक्रोन (Omicron) के आठ और केस मिले हैं। नए मिले आठ केसों में सात अकेले मुंबई से हैं और एक बाहरी क्षेत्र वसई विरार का है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह कि ओमीक्रोन पॉजिटिव इन सभी केसों में किसी की ट्रेवेल हिस्ट्री कभी भी विदेश की नहीं रही है। हालांकि, एक ने बैंगलोर और दूसरे ने दिल्ली की यात्रा की थी। इन आठ मरीजों में सिर्फ एक को छोड़कर सबने वैक्सीन की डोज भी ले रखी है। ओमीक्रोन संक्रमण तेजी से देश में शुरू हो चुका है। भारत में यह आंकड़ा 57 तक पहुंच चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाराष्ट्र में 28 मामले मिले

दुनिया के तमाम देशों में तनाव का कारण बने ओमीक्रोन वेरिएंट का कोरोना वायरस अब भारत में भी बेहद तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है। अकेले महाराष्ट्र में 28 केस मिल चुके हैं, देशस्तर पर यह आंकड़ा 57 तक पहुंच चुका है। 

आठ मरीजों में तीन महिलाएं

महाराष्ट्र में मंगलवार को मिले आठ नए ओमीक्रोन वेरिएंट पॉजिटव में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पांच मरीजों के लक्षण हल्के बताए जा रहे हैं। हालांकि, आठ में से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि छह को होम आइसोलेशन में रखा गया है। महाराष्ट्र के 28 मामलों में से 12 मुंबई से, 10 पिंपरी चिंचवाड़ से, दो पुणे नगर निगम से, और एक-एक कल्याण डोंबिवली, नागपुर, लातूर और वसई विरार से हैं।

WHO की चेतावनी- अस्पताल कमर कस लें, ओमीक्रोन से मौतों के मामले बढ़ सकते 

कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है। WHO ने कहा है कि ओमिक्रॉन डेल्टा से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है। इससे अस्पतालों को तैयार रहने की जरूरत है। संगठन ने ये भी बताया है कि नया वैरिएंट कितना जानलेवा होगा, इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन इससे मौतों के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में अस्पतालों को विशेष तैयारी करने की जरूरत है।

Read this also:

Covid 19: तीसरीलहरसेनिपटनेकेलिए AIIMS तैयार, 300 बेडवालेअस्पतालकाकललोकार्पण, लेवलटूथ्रीके 100 बेडकाप्रस्ताव

Research: Covid कासबसेअधिकसंक्रमण A, B ब्लडग्रुपऔर Rh+ लोगोंपर, जानिएकिस bloodgroup परअसरकम

Covid-19 केनएवायरस Omicron कीखौफमेंदुनिया, Airlines कंपनियोंने double कियाइंटरनेशनल fare