Narendra Modi Photos -

2135 Stories

जर्मनी में 'नमो' क्रेज की कुछ अद्भुत तस्वीरें: मोदी के साथ फोटो-सेल्फी लेने मीलों दूर से बर्लिन पहुंचे भारतीय

May 02 2022, 02:45 PM IST
बर्लिन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वर्ष, 2022 की अपनी पहली विदेश यात्रा पर हैं। वे अपनी तीन दिवसीय जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा के तहत सबसे पहले जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। मोदी का वहां बसे भारतीय समुदाय ने जिस अंदाज में स्वागत किया, उसने भारत का गौरव और मान-सम्मान दुनिया के सामने और बढ़ा दिया। महिलाओं ने भारतीय परंपराओं के हिसाब से मोदी का इस्तकबाल किया। वे भारतीय ड्रेस पहनकर आई थीं। बच्चों ने मोदी के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मोदी बच्चों से मिले और हिंदी मे संवाद किया। मोदी जब भारतीय समुदाय के के बीच पहुंचे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंज उठे। हर उम्र के लोग मोदी के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित देखे गए। भारतीय मूल के गौरांग कुटेजा PM मोदी की एक झलक पाने के 400 किमी की दूरी तय करके बर्लिन पहुंचे थे।

जिस दुर्गम गांव में कभी कोई अधिकारी नहीं गया, ये लेडी कलेक्टर 7 किमी पैदल पहाड़ी चढ़कर पहुंची, ये थी वजह

Apr 25 2022, 03:45 PM IST
अल्मोड़ा, उत्तराखंड. उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के हर गांव तक प्रशासन की पहुंच आसान नहीं होती। बारिश में ये गांव बाकी दुनिया से कट जाते हें। ट्रेवलिंग का कोई साधन नही हैं। ऐसे में किसी लेडी कलेक्टर का 7 किमी पैदल चलकर गांव में पहुंचना आश्चर्य करता है। लेकिन ऐसा बदलाव अब देश में दिखाई देने लगा है। ये हैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा की कलेक्टर वंदना सिंह। इन्हें बेहद दुर्गम गांव दो घोड़ियां में देखकर गांववाले हैरान रह गए। क्योंकि इससे पहले कभी कोई अधिकारी इस गांव नहीं आया था। कलेक्टर का आना तो जैसे सपना था। बता दें कि अगस्त, 2021 में वंदना सिंह अल्मोड़ा जिले की कलेक्टर पदस्थ की गई थीं। 2013 बैच की IAS अधिकारी वंदना सिंह इससे पहले पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी व डीएम रुद्रप्रयाग रही हैं। शासन में अपर सचिव व आयुक्त ग्राम्य विकास तथा निबंधक सहकारिता जैसे अहम पदों पर भी वे रह चुकी हैं। दो घोड़ियां गांव घाटियों से घिरा गांव है। यहां पहुंचना आसान नहीं है। वहां तक सिर्फ पैदल ही पहुंचा जा सकता है, ऐसे में अधिकारी शायद ही कभी इस गांव में आए हों। इस गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। जानिए पूरी कहानी...

ये हैं पीएम मोदी के द्वारा पूछे गए 7 सवालों के सही जवाब, 'मन की बात' में युवाओं से पूछे थे ये प्रश्न

Apr 24 2022, 12:42 PM IST
करियर डेस्क. पीएम मोदी (Pm modi) ने रविवार को मन की बात (Maan ki Baat) कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश युवाओं से सात सवाल पूछे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं युवाओं से कुछ सवाल पूछना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि युवाओं का जनरल नॉलेज (general knowledge) कैसा है। पीएम मोदी ने युवाओं से म्यूजियम से जुड़े सवाल किए हैं। पीएम ने कहा- पीएम म्यूजियम युवाओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बन रहा है ऐसे में मेरा मन कर रहा है कि मैं आप लोगों से कुछ सवाल करूं। जो आपकी जनरल नॉलेज से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन सवालों के जवाब कैंडिडेट्स नमो ऐप के सोशल मीडिया पर #museumquiz के साथ शेयर कर सकते हैं। क्या पीएम मोदी के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब आप जानते हैं। आइए जानते हैं इन सवालों के क्या जवाब हैं।

आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार PM मोदी पहुंचेंगे जम्मू-कश्मीर, सबकी निगाहें, मिलेंगी 20000 करोड़ की सौगातें

Apr 23 2022, 12:02 PM IST
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने(Jammu and Kashmir Article 370) के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को राज्य के दौर पर रहेंगे। वे सांबा जिले में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा(Lieutenant Governor Manoj Sinha) और ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह(Rural Development Panchayati Raj Minister Giriraj Singh) मौजूद रहेंगे। धारा 370 हटने के बाद से मोदी जम्मू-कश्मीर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पहले की अपेक्षा राज्य में आतंकवाद लगभग खात्मे की ओर है। प्रधानमंत्री यहां 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास पहलों(multiple development initiatives) का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अंदर पढ़िए पूरा कार्यक्रम...

ऐसा दिखता है भारत का अनूठा प्रधानमंत्री म्यूजियम, PM मोदी ने एक-एक चीज ध्यान से देखी, आप भी देखें खास Pics

Apr 14 2022, 03:54 PM IST
नई दिल्ली. देश के लोकतांत्रिक इतिहास के बारे में अगर आप जानने के इच्छुक हैं, अब तक प्रधानमंत्रियों के विजन और देश के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान को देखना चाहते हैं, तो जब भी दिल्ली आए, तो एक बार प्रधानमंत्री संग्रहालय की विजिट अवश्य करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री संग्रहालय (Prime Minister Museum) का उद्घाटन किया। यह आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव(azadi ka amrit mahotsav) के दौरान किया गया। सरकार का दावा है कि यह म्यूजियम देश के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में लोगों के बीच जागरुकता लाएगा। ऐसा म्यूजियम देश में पहली बार बना है। PM मोदी ने संग्रहालय का विजिट किया और एक-एक चीज बड़े गौर से देखी। आप भी देखिए कुछ खास फोटोज...

योगी 2.0 शपथ ग्रहण: मोदी के अलावा पहुंचे कई बड़े नेता, स्टेडियम में गूंजा मोदी-मोदी और भारत माता की जय

Mar 25 2022, 12:41 PM IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022(Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में सारे कयासों को किनारे लगाते हुए प्रचंड जीत के साथ भाजपा ने फिर से सत्ता हासिल की है। उत्तर प्रदेश में योगी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली। 25 मार्च यानी शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति के अलावा समाज की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। योगी उत्तर प्रदेश के प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। भाजपा ने 37 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। खैर, योगी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और अन्य शामिल हुए।

बीरभूम हिंसा: 8 लोगों की जिंदा जलाने से पहले बहुत कुछ हुआ था, ममता बनर्जी को घटना सुनाते हुए बेहोश हुआ पीड़ित

Mar 24 2022, 02:18 PM IST
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट के बोगतई गांव में सोमवार रात(21 मार्च) हुई हिंसा(West Bengal Political Violence) को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हिंसा में जिंदा जलाए गए 3 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 8 लोगों को नरसंहार से पहले बुरी तरह मारा-पीटा गया था। यह खुलासा फोरेंसिक और पोस्टमार्टम (post-mortem or forensic examination)रिपोर्ट से हुआ है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कई पुलिस कर्मियों और सिविल वालंटियर्स को हटा दिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamata Banerjee) भी हिंसा प्रभावित गांव पहुंचीं और लोगों से बातचीत की। इस बीच एक पीड़ित अपनी व्यथा बताते हुए बेहोश हो गया। ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। जिन लोगों के घर जलाए गए उन्हें 1 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। वहीं, पीड़ित परिवारों के 10 आश्रितों को राज्य सरकार नौकरी देगी।पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़(West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar) ने कहा-यह एक शर्मनाक घटना है और शासन पर एक धब्बा है। लोकतंत्र में लोगों को इस तरह से जिंदा जलाना बहुत दर्दनाक होता है। मैं सरकार से रक्षा की पेशकश करने के बजाय सबक सीखने की अपील करता हूं।

बीरभूम हिंसा: वामपंथ के वक्त से कुख्यात रहा है बोगतई, कई घंटे खून-खराबा करते रहे 100 बाइकर्स, सनसनीखेज खुलासे

Mar 23 2022, 12:21 PM IST
काेलकाता. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट के जिस बोगतई गांव में सोमवार रात हिंसा(West Bengal Political Violence) हुई थी, वो आज से नहीं; वामपंथ के समय से कुख्यात रहा है। यहां हर गैरकानूनी धंधे होते रहे हैं। जिस TMC नेता की भादु शेख की हत्या को लेकर 8 लोगों को जिंदा जला दिया गया, कहा जा रहा है कि गैरकानूनी धंधों को उसका भी संरक्षण मिला हुआ था। बीरभूम हिंसा ने सरकार और कानून व्यवस्था की भी सच्चाई सामने ला दी है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। लोग बहुत डरे हुए हैं। वे कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि जब उपद्रवी घर जला रहे थे, तब पुलिस क्यों नहीं पहुंची? पुलिस को लाशें गठरी में बांधकर ले जानी पड़ीं। बताया जाता है कि करीब 100 बाइकर्स गांव में घुसे और घंटों तांडव करते रहे। इधर, गांव में दहशत के चलते पलायन होने लगा है। पढ़िए बोगतई गांव की कहानी...

कल 'बिप्लोबी भारत गैलरी' का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, देश जान सकेगा स्वतंत्रता सेनानियों की अनजान कहानियां

Mar 22 2022, 12:22 PM IST
कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Prime Minister Shri Narendra Modi) 23 मार्च की शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में बिप्लोबी भारत गैलरी(Biplobi Bharat Gallery at Victoria Memorial Hall) का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भी सभा को संबोधित करेंगे। गैलरी स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों के योगदान और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन(British colonial rule) के खिलाफ उनके सशस्त्र प्रतिरोध को प्रदर्शित करती है। इन घटनाओं को अक्सर स्वतंत्रता आंदोलन की मुख्यधारा के आख्यान(narrative-घटनाक्रमों) में उचित स्थान नहीं दिया गया है। इस नई गैलरी का उद्देश्य 1947 तक की घटनाओं का समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना और क्रांतिकारियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। देखें कुछ तस्वीरें...