टोक्यो ओलंपिक: भारतीय शटर बी साई प्रणीत ने टेनिस की दुनिया के नंबर एक नोवाक जोकोविच साथ फोटो शेयर की और इसे पिक्चर ऑफ द डे बताया।
टोक्यो ओलंपिक 2020 अपडेट: वेस्ट अफ्रीकी राज्य के खेल मंत्री ने घोषणा की कि कोविड -19 महामारी के कारण गिनी ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक से अपना नाम वपास ले लिया है। वहीं, 3 देशों के 3 एथलीट कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने टोक्यो में मौजूद भारतीय दल के अधिकारियों से अपने पर्सनल कोच सन्यम परांजपे को मैच के दौरान साथ ले जाने की मांग की है।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच टोक्यो ओलंपिक मानवता का भविष्य में विश्वास पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि, अब एथलीटों के चमकने और दुनिया को प्रेरित करने के लिए ओलंपिक का मंच सज चुका है।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लिए मैन्यू में छोले भटूरे, मक्खन और नान, पराठा, बटर चिकन, टोफू (सोया पनीर), टमाटर और शाही पनीर (पनीर), भिंडी, दाल करी, बासमती चावल, बिरयानी, उबले हुए पालक हैं।
इससे पहले भी दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना संक्रमण का केस मिलने से खेल गांव को हाई अलर्ट जोन में रखा गया है।
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अपने 228 मेंबर्स की टीम को भेजा है, जिसमें 119 एथलीट हैं। ये ओलंपिक में 85 मेडल इवेंट्स में शामिल होंगे। यह सबसे बड़ी टीम है, जिसमें 67 पुरुष और 52 महिला हैं।
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने पुरुष एकल में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने ने विड्रॉल के आधार पर क्वालीफाई किया है।
एशियानेट न्यूज ने ओलंपिक के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलंपिक संघ के साथ हाथ मिलाया है. यह संयुक्त अभियान 22 जुलाई से शुरू हो रहा है।
ओलंपिक खेलने गए खिलाडियों के लिए कैश प्राइज का ऐलान हर राज्य कर रहे हैं.ओडिशा के बाद अब दिल्ली ने भी करोड़ों की कैश प्राइज की घोषणा कर दी है. 23 जुलाई से ओलंपिक का आगाज हो रहा है.