निसान फंड के माध्यम से रेड क्रॉस और एक सहायता में जुटी अन्य संगठन को एक मिलियन यूरो का दान देगा। निसान ने कुल 2.5 मिलियन यूरो का फंड जुटाया है। इससे परिवारों और बच्चों को जरुरी वस्तुओं की सप्लाई की जायेगी।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का 8 मार्च को 13वां दिन है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार दिया है। इससे पहले यूक्रेनी सेना ने मेजर जनरल एंद्रेई सुखोवेत्सकी को भी गिराया था। युद्ध का कवरेज कर रहे एक फोटो जर्नलिस्ट गिलामउ ब्रिकेट(Guillaume Briquet) रूसी गोलीबारी में घायल हुए हैं। इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश छोड़कर भागने की खबरों का खंडन किया है।
यह ह्रदयविदारक(heart breaking) तस्वीर यूक्रेन के मारियुपोल शहर की है, जहां एक पिता रूसी सेना की गोलीबारी में घायल अपने मासूम बेटे को गोद में लेकर अस्पताल में यहां-वहां भागता रहा। हालांकि उसकी मौत गई। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का 7 मार्च को 12वां दिन है।
सोशल मीडिया पर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रूसी सैनिक यूक्रेनियों द्वारा दी गई चाय की चुस्की लेते और नाश्ता करते हुए दिख रहा हैं।
भारत ने इसके लिए ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चलाया है, जिसके तहत विमानों को यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में भेजा जा रहा है। इस मुश्किल समय में भारतीय छात्रों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। कई भारतीय छात्र अपने साथ अपने पालतू कुत्तों को भी लेकर आए हैं।
Ukraine latest news : युद्धग्रस्त सुमी में करीब 700 भारतीय छात्र फंसे हैं, लेकिन यहां से छात्रों को रेल, बस और अन्य परिवहन के साधन नहीं मिल रहे हैं। इनके लिए बसों की व्यवस्था कराना भी संभव नहीं हो रहा है। इसलिए सरकार ने ये सलाह जारी की है।
रूसी दूतावास के सामने प्रदर्शन करने फीमेन ग्रुप के सैकड़ों सदस्य पहुंचे थे। ये सभी टॉपलेस थें। इन प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं थीं। एक सदस्य ने अपनी छाती पर लिखा था, ‘पीस फॉर यूक्रेन’।
यूक्रेन के कीव में 'साथिया' एक भारतीय रेस्तरां है जो रूस के साथ चल रहे संकट के बीच लोगों को आश्रय दे रहा है। यहां अभी 130 लोग सुरक्षित रह रहे हैं।
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 4 मार्च को 9वां दिन है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी(united nations refugee agency) के अनुसार, एक हफ्ते में यूक्रेन से करीब 10 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर चले गए हैं। लोगों के लिए खाने-पीने का संकट खड़ा होने लगा है। ऐसे खतरनाक हालात में भी कई लोग और संस्थाएं लोगों को भोजन कराने कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 4 मार्च को 9वां दिन है। रूस की बमबारी में यूक्रेन के 10 से ज्यादा शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। हालांकि दोनों एक ह्यूमन कॉरिडोर बनाने पर राजी हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके। इस बीच दुनियाभर में युद्ध रोकने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। भारत में सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक(Sand Artist Sudarsan Pattnaik) ने अपने आर्ट के जरिये शांति की अपील की।