यूक्रेनी डांस शो डांसिंग विद द स्टार्स के मंच पर राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का एक लड़की के साथ डांस करता वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, "यूक्रेन में चल रहे युद्ध संघर्ष के बाद अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ ने व्लादिमीर पुतिन के मानद अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के राजदूत के पद से निलंबित करना तय किया है।"
चंडीगढ़ के शिक्षा सलाहकार हरमन चीमा ने बताया कि हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस करने इसलिए जाते हैं, क्योंकि वहां उन्हें कठिन परीक्षा से नहीं गुजरना पड़ता। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में पढ़ने की एक नहीं, कई वजह हैं।
रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच, यूक्रेन में पढ़ने वाले भारतीय छात्र वहां फंसे हैं। मोदी सरकार ऑपरेशन गंगा चलाकर छात्रों को निकाल रही है। 198 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित दिल्ली लाने के लिए चौथी फ्लाइट बुखारेस्ट (रोमानिया) से रवाना हुई।
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रही जंग भयानक होती जा रही है। एक तरहफ जहां रूस किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं है वहीं दूसरी ओर यूक्रेन भी हार मानने के लिए राजी नहीं है। अब इस मुद्दे पर सलमान खान (Salman Khan) की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने भी अपनी बात रखी है।
Russia Ukraine Update : रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले के और दो शहरों पर रूसी कब्जे के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की रूस से वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। रूस भी बातचीत के लिए तैयार है और उसके अधिकारी बेलारूस में इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बेलारूस में बातचीत से इंकार कर दिया है।
Russia-Ukraine War News : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) का रविवार को चौथा दिन है। रूसी सैनिक अत्याधुनिक हथियारों से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ गोली-बम बरसा रहे हैं। खारकीव शहर में रूसी सैनिक दाखिल हो चुके हैं। इस बीच अमेरिका ने पुतिन समेत रूसी सुरक्षा परिषद के तीन सदस्यों को इस आक्रमण के लिए जिम्मेदार माना है। इन सभी पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) का रविवार को चौथा दिन है। रूस, यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार हमले कर रहा है। इस हमले के कारण लोग यूक्रेन छोड़कर अपने-अपने सुरक्षित ठिकानों में पहुंच रहे हैं।
Ukraine latest update : रूस के हमले से यूक्रेन की हालत बिगड़ती जा रही है। रिटेल स्टोर्स में सामान खत्म होने लगा है। लोगों को जरूरी सामान के लिए काफी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। लगातार गिरते बमों के बीच जान बचाना बड़ी चुनौती है। यूक्रेन से रविवार तड़के छात्रों ने बताया कि किस तरह वहां के हालात बिगड़ चुके हैं।
पोलेंड फुटबॉल टीम (Poland Football Team) रूस के खिलाफ फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया है। पोलैंड को रूस के खिलाफ आगामी 24 मार्च को फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) प्ले-ऑफ खेलना प्रस्तावित है।