रूस और यूक्रेन युद्ध पर कड़ी नजर रख रहा है और अगर यूक्रेन के खिलाफ रूस सफल होता है, तो चीन LAC के तरफ अपने मंसूबों को अंजाम दे सकता है। यह चिंता अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव जिम मैटिस ने जाहिर की है।
अमेरिका ने रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन को 2.5 अरब डॉलर के एक और सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है। अब तक अमेरिका ने यूक्रेन को कुल 27.5 अरब डॉलर की सैन्य मदद दी है।
रूस ने यूक्रेन पर 30 से अधिक मिसाइलों से हमला किया। निप्रो शहर के एक 9 मंजिला अपार्टमेंट पर मिसाइल गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमने 33 में से 21 रूसी मिसाइलों को मार गिराया है।
रूस के राष्ट्रपति ने क्रिश्चियन धर्मगुरु के आग्रह पर इस सीजफायर का अनाउंसमेंट किया है। अब रूसी फौजें अगले दो दिनों तक यूक्रेन पर कोई हमला नहीं करेंगी।
यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की है। उन्होंने रूस द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों से बचाव के लिए 50 मिलियन यूरो की रक्षा सहायता देने की घोषणा की है।
उत्तर कोरिया(North Korea) द्वारा समुद्र की ओर 10 बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद जापान ने एक द्वीप पर रहने वाले निवासियों के लिए हवाई हमले की चेतावनी(air raid alert) जारी की है। यह एक महीने में दूसरा मौका है, जब नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल दागी हैं।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से कहा है कि किसी भी पक्ष को परमाणु हमले के विकल्प की ओर नहीं बढ़ना चाहिए। दोनों देशों को बातचीत के माध्यम से विवाद का हल निकालना चाहिए।
यूक्रेन में रह रहे करीब 1500 भारतीय छात्रों ने पढ़ाई बीच में छोड़कर भारत लौटने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे पढ़ाई बीच में छोड़कर देश नहीं लौट सकते।
बिजनेस टाइकून एलन मस्क और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दीमीर जेलेन्सकी के बीच ट्विटर पर विवाद शुरू हो गया। यह विवाद यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे जंग के पीस प्लान के आइडिया पर शुरू हुआ, जो एलन मस्क ने दिया है।
24 फरवरी से शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध को 29 जुलाई को 158 दिन हो गए हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है उसने रूस के 75000 सैनिकों को मार डाला या उनमें से कई घायल हैं। यह तस्वीर एक बच्चे की है, जो बेसमेंट में होने की वजह से जिंदा बच गया।