अक्षरा सिंह का नया गाना 'कलर कपड़ा करिया' रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ विक्रांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। गाने को आवाज़ खुद अक्षरा सिंह ने दी है। अक्षरा के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ यह गाना वायरल हो रहा है।
भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यह गाना ट्रेंड में बना हुआ है। गाने में ना केवल अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है, बल्कि अपनी अदाकारी का जलवा भी बिखेरा है।
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। बेहतरीन अदायगी के साथ-साथ इनके पास खूबसूरत आवाज है। अदाकारा का मोस्ट अवेटेड गाना 'लौंग लाची' रिलीज होते ही धूम मचाने लगा है।
भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों एक्टिंग के साथ ही साथ सिंगिंग में भी जलवा बिखेर रही हैं। उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। भोजपुरी गाने 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अक्षरा सिंह ने इसका पार्ट टू रिलीज किया है।