अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने चीन द्वारा बंदी शिविरों में दस लाख से भी ज्यादा मुस्लिमों को रखने को लेकर दुनिया की चुप्पी की आलोचना की
भारत अमेरिका से 13 एमके-45 नौसैनिक तोप खरीदेगा। जिसमें सभी उपकरणों के साथ इसकी कीमत 7100 करोड़ रुपए होगी। इन तोपों को अमेरिकी रक्षा विभाग ने नौसैनिक ऑपरेशनों के लिए तैयार किया है। भारत को इसका अपग्रेडेड वर्जन सौंपा जाएगा, जिसके बैरल की लंबाई अपेक्षाकृत ज्यादा होगी। एमके-45 तोप युद्धपोतों से सतह और हवाई हमले करने में सक्षम हैं।
अमेरिका ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 150 भारतीयों को वापस भारत भेज दिया है। जिसमें सभी भारतीय बुधवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। यह विमान बांग्लादेश होते हुए भारत आया है।
विदेशी बाजारों में देशी उत्पादों की मांग समय समय पर दिखने लगती है। इसी तरह से एक बार फिर गाय के गोबर के बने कंडे चर्चा में हैं। दरअसल, अमेरिका के न्यू जर्सी में किराना की दुकानों पर गाय के गोबर से बने कंडे बिक रहे हैं।
भारतीय अमेरिकी इंदिरा नूई को अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस, फ्रांसिस अर्नोल्ड, लिन-मैनुअल मिरांडा और ‘अर्थ, विंड एंड फायर’ बैंड के साथ प्रतिष्ठित ‘नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी’ में शामिल किया गया है। नूई ने कहा कि ‘पोर्ट्रेट गैलरी’ सुंदर कहानी बयां करती है।
रायबरेली से कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह पंजाब के विधायक अंगद सैनी की दुल्हन बनने जा रही हैं। वह 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वैवाहिक कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। शादी के दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन एक रिसॉट रखा गया है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस की भारत को सतह से हवा में मार करने वाली ‘एस-400 प्रक्षेपास्त्र’ प्रणाली की आपूर्ति तय कार्यक्रम के मुताबिक करने की योजना है। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब इस सौदे को लेकर अमेरिका की तरफ से चेतावनी दी जा रही है।
हिरासत में बंद कई विदेशी आतंकवादी यूरोप से हैं, लेकिन उनके देश उन्हें वापस लेने के इच्छुक नहीं है। अधिकारियों ने स्वीकार किया कि इस मामले में गठबंधन साझीदारों के बीच अब भी मतभेद है।
नीता अंबानी ने अमेरिका में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनको न्यूयोर्क में स्थित 149 साल पूराने मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में शामल किया गया है। म्यूजियम में दुनियाभर की 5000 साल पुरानी कलाकृतियां मौजूद है।
अमेरिका की पूर्व दूत निक्की हेली पुस्तक ‘‘विद आल ड्यू रिस्पेक्ट: डिफेंडिंग अमेरिका विद ग्रिट एंड ग्रेस’’ मंगलवार को बाजार में आयी है। हेली ने लिखा है, ‘‘हमने पाकिस्तान को अन्य देशों की तुलना में अधिक सहायता दी।’’