राजस्थान के एक गांव में एक्शन मूवी वाला नजारा देखने को मिला है, जहां एक छोटी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन पैंथर से भिड़ गई। उसने पैंथर को मुक्के भी मारे और अपनी बहन की जान बचा ली।

राजस्थान न्यूज। राजस्थान के एक गांव में एक्शन मूवी वाला नजारा देखने को मिला है, जहां एक छोटी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन पैंथर से भिड़ गई। उसने पैंथर को मुक्के भी मारे और अपनी बहन की जान बचा ली। राजस्थान के उदयपुर जिले की सज्जनगढ़ इलाके में मौजूद उम्बारियां गांव में एक पैंथर घर में जा घुसा। उस वक्त घर में दो लड़कियां सो रही थी। तभी पैंथर एक लड़की के ऊपर जा बैठा। ऐसे में पास ही सो रही बड़ी बहन ने जब यह सब कुछ होते हुए देखा तो उसने पैंथर की गर्दन के निचले हिस्से को पकड़ा और फिर उसके मुक्के मारना शुरू किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें: नाचते-नाचते मां बाप के सामने हुई बेटे की मौत, क्या ये भी है कोरोना वैक्सीन का इफेक्ट

राजस्थान के उदयपुर जिले में मौजूद सज्जनगढ़ इलाके में सबसे ज्यादा पैंथर है। यहां स्थित उम्बारियां गांव में हुई घटना से आस-पास के लोग काफी चकित भी है। दरअसल गांव की रहने वाली लक्ष्मी की दो बेटियां रकमा और सीता है। जब रकमा ने सीता पर हमला होते हुए देखा तो उसने यह बहादुरी दिखाई। हालांकि दोनों बहने घटना में घायल हुई लेकिन उनके स्वास्थ्य हालत ठीक है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में धार्मिक आयोजन के आगे गर्मी ने भी टेक दिए घुटने, 45 डिग्री तापमान में नंगे पैर रेत पर चल रहे भक्त, देखें तस्वीरें