सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस बीच पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को कड़ी फटकार लगाई गई। इसी के साथ सीएम ने उन्हें लापरवाही बरतने पर एक्शन की चेतावनी भी दी।
अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जाकर हनुमान गढ़ी और जन्मभूमि में दर्शन और पूजन किया। इसके बाद सीएम विद्यालय के निरीक्षण पर भी पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का हाल जाना।
यूपी की अयोध्या पहला शहर होगा जिसमें जलवायु स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। रामनगरी अयोध्या को जलवायु स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है।
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में नहीं घुसने देंगे। अगर राज ठाकरे को अयोध्या आना है तो वह पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे।
मंहत परमहंस दास को आगरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अयोध्या पहुंचा दिया था। लेकिन अभी भी वह अपनी जिद में अड़े हुए है। इसी के चलते उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को फिर से ताजमहल में जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे।
अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह का काम दिसंबर, 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। ऐसे में अयोध्या में बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए यूपी सरकार अगले दो साल में हाईटेक सुविधाएं शुरू करेगी।
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। मंदिर का काम अगस्त, 2020 से शुरू हुआ है और तब से निरंतर चल रहा है। अब तक मंदिर की नींव का काम पूरा हो चुका है और अब चबूतरे को बनाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा के मुताबिक, दिसंबर 2023 तक गर्भगृह का काम पूरा हो जाएगा। वहीं मंदिर परिसर के बाकी काम को 2024 के आखिर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। अगस्त, 2020 से अब तक मंदिर की मजबूत नींव का काम पूरा हो चुका है। दिसंबर, 2023 तक गर्भगृह बनकर तैयार हो जाएगा और तीर्थयात्री रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
अयोध्या को देश की सुंदरतम नगरी के रूप में जानी जाए इसको लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विकास को लेकर हो रही निर्माण में कई अतिथि गृह भी बनाए जाएंगे। वहीं 40 हजार श्रद्धालुओं के लिए गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा।