राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा कि विदाई हो गई है। करीब 16 दिन राहुल गांधी यहां रहने के बाद अब हरियाणा में एंट्री कर चुके हैं। इससे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य कई मंत्रियों और विधायकों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन यह राहत अब कुछ घंटे की है, क्योंकि अब गहलोत सरकार चुनावों की तैयारी में जुट गई है।