कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में सरकारी हॉस्टल में रहने वाली क्लास 9 की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में हॉस्टल के वार्डन के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उसे निलंबित कर दिया गया है।
शिवमोग्गा जिले के वलूर गांव में करीब 16 साल पहले वलूर सरकारी स्कूल में संतोष कंचन की पोस्टिंग हुई।
कर्नाटक में मोरल पुलिसिंग बढ़ गईं है। मंगलवार को सात लोगों ने चचेरे भाई बहन को अंतरधार्मिक जोड़ा समझकर पीटा गया था। सात जनवरी को हावेरी जिले में भी ऐसी घटना हुई। यहां होटल के कमरे में घुसकर छह लोगों ने एक महिला और उसके साथी की पिटाई की।
कर्नाटक में विधानसभा सामने एक ही परिवार के 8 सदस्यों ने सुसाइड करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और मरने से नहीं दिया। इन लोगों ने पहले खुद के शरीर पर किरोसिन छिड़का और फिर आग लगाने लगे।
राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या में तैयारियां चल रही हैं लेकिन इस बीच मंदिर के उद्धाटन से पहले ही कई सारे विवादित बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने ऐसा बयान दे डला की वह वायरल हो गया।
राम मंदिर आंदोलन 1992 में हुआ था। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
रामलला की प्रतिमा कर्नाटक के विशेष नीले पत्थर से तैयार की गई है। प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज मैसूर महल के कलाकारों के परिवार के हैं।
बेंगलुरु में दुकान और ऑफिस के बाहर लगाए जाने वाले साइनबोर्ड 60 फीसदी कन्नड़ भाषा में हो, भाजपा ने इस नियम का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि बेंगलुरु इंग्लैंड नहीं है।
बेंगलुरु में कन्नड़ समर्थक समूहों ने हंगामा किया है। प्रदर्शनकारियों ने दुकानों के बाहर अंग्रेजी में लगे साइनबोर्ड तोड़ दिए। बेंगलुरु नगर निगम ने 60 फीसदी साइनबोर्ड कन्नड़ में लगाने का आदेश दिया है।
सफलता के लिए कोई शॉर्टकट तो नहीं होता है लेकिन मेहनत सही दिशा में हो और इंसान कुछ नया करने का रिस्क ले तो जल्द ही नई उंचाइयां छू सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ कर्नाटका के मंगलुरू जिले में रहने वाले श्रीनीवास गौड़ के साथ। जानें पूरी कहानी…