पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी सिलसिले में भाजपा के स्टार प्रचारक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बंगाल में चुनावी सभाएं लीं। शिवराज सिंह ने अपने अंदाज में ममता बनर्जी पर खूब प्रहार किए। इधर,21 मार्च को कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।